लाइव न्यूज़ :

Omicron: ओमीक्रोन को लेकर मुंबई में आज से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू, क्रिसमस, न्यू ईयर पार्टी पर लगा ग्रहण

By रुस्तम राणा | Updated: December 16, 2021 07:50 IST

मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के द्वारा उल्लंघनकर्ताओं पर होगी कड़ी कार्रवाईराज्य में अब तक ओमीक्रोन के 32 केस सामने आ चुके हैं

मुंबई: देश के नौ राज्यों में कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन अपने पैर पसार चुका है। देश में अब तक इसके 70 के करीब मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में यह वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। इसी को देखते हुए मुंबई पुलिस प्रशासन की ओर से मुंबई में आज 31 दिसंबर तक धारा 144 को लागू किया गया है।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में सीआरपीसी (आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आयोजन स्थल पर केवल 50 प्रतिशत क्षमता तक लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और कार्यक्रमों के आयोजकों का पूर्ण टीकाकरण होना अनिवार्य होगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धारा 144 लागू करने का आदेश पुलिस उपायुक्त (संचालन) द्वारा सोमवार को जारी किया गया। 

आदेश में यह भी कहा गया है कि कोविड के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के कुल 32 मामले आ चुके हैं। पिछली बार कोविड संक्रमण को लेकर राज्य सबसे टॉप पर था। अब नए वैरिएंट के साथ भी महाराष्ट्र सर्वाधिक मरीजों वाला राज्य बना हुआ है। 

बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है। यहां एक सात वर्षीय बच्चे के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दो विदेशी नागरिक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। साउथ अफ्रीका से निकाल कोविड19 का नया स्वरूप तेजी से दुनियाभर में फैलने लगा है। भारत में रोजाना इसके मामले सामने आ रहे हैं, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव