Shri Ramayana Yatra Train 2022: 24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन रद्द, IRCTC ने क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 22, 2022 08:25 PM2022-08-22T20:25:05+5:302022-08-22T20:26:32+5:30

Shri Ramayana Yatra Train 2022: 24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन अब यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रद्द कर दी गई है। भारत गौरव के तहत रामायण सीरीज की यह दूसरी ट्रेन थी

Second Shri Ramayana Yatra Train Scheduled Run On August 24 Cancelled IRCTC | Shri Ramayana Yatra Train 2022: 24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन रद्द, IRCTC ने क्या कहा...

भारत गौरव ट्रेन पर आधारित दूसरी रामायण सर्किट रेल यात्रा को रद्द कर दिया गया है। (file photo)

Highlightsइंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने भारत गौरव के तहत रामायण सीरीज की यह दूसरी ट्रेन थी।भारतीय रेलवे ने 22 फरवरी को दिल्ली से श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया था। दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यह यात्रा 19 रात्रि और 20 दिन में संपूर्ण होती।

Shri Ramayana Yatra Train 2022: भारत गौरव ट्रेन पर आधारित दूसरी रामायण सर्किट रेल यात्रा को रद्द कर दिया गया है। ट्रेन जो 24 अगस्त को चलने वाली थी, यात्रियों की कम संख्या के कारण अब रद्द कर दी गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने भारत गौरव के तहत रामायण सीरीज की यह दूसरी ट्रेन थी।

भारतीय रेलवे ने 22 फरवरी को दिल्ली से श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया था। श्री रामायण यात्रा विशेष ट्रेन धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी की श्री रामायण यात्रा यात्राओं की श्रृंखला का हिस्सा है। रामायण सर्किट रेलयात्रा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यह यात्रा 19 रात्रि और 20 दिन में संपूर्ण होती।

पहले की भांति ट्रेन भगवान राम से जुड़े स्थलों जैसे अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम एवं भद्राचलम का दर्शन कराती। कुल 600 यात्रियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ सफर का आनंद लेने की सुविधा थी।

एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रुपये 84 हजार, दो/तीन लोगों के साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 73,500 रुपये प्रति व्यक्ति था। एक बच्चे के लिए पैकेज का मूल्य रुपये 67,200 रुपये था। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा स्थानीय यात्रा तथा रात्रि विश्राम के दौरान होटलों में ठहरने की कमफर्ट क्लास एवं सुपिरियर क्लास के कमरों की भी सुविधा थी।

Web Title: Second Shri Ramayana Yatra Train Scheduled Run On August 24 Cancelled IRCTC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे