लाइव न्यूज़ :

कोरोना मुक्त सिक्किम में 15 जून से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, नौंवी से 12वीं तक की होगी पढ़ाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 23, 2020 07:49 IST

सिक्किम भारत का कोरोना मुक्त राज्य है। सिक्किम में कोविड-19 की रोकथाम के लिए नियामक उपाय के रूप में 'सिक्किम लोक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (कोविड-19) कानून, 2020' के अनुसार सामाजिक दूरी के मानदंडों का उल्लंघन करना और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनना दंडनीय अपराध है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेपचा ने बताया कि छात्र नर्सरी से आठवीं तक की क्लासेस छात्र ऑनलाइन ले सकते हैं।शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेपचा ने बताया कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दो शिफ्टों में चलेंगी।

गंगटोक:  लॉकडाउन के बाद कोरोना वायरस संकट के बीच सिक्किम की सरकार ने 15 जून से राज्य में सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान खोलने का फैसला किया है। ये जानकारी सिक्किम शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेपचा ने दी है। लॉकडाउन के बाद कोरोना मुक्त सिक्किम स्कूल खोलने वाला देश का पहला राज्य होगा। सिक्किम में कोरोना वायरस के एक भी मरीज नहीं है। 

सिक्किम के शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेपचा ने कहा है,  'हम सभी स्कूल और कॉलेज 15 जून से दोबारा खोल रहे हैं। हम नौंवी से 12वीं के साथ स्कूल शुरू करेंगे जबकि नर्सरी से आठवीं तक की क्लासेस अभी रद्द रहेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए स्कूलों में सुबह की प्रार्थना की इजाजत नहीं होग। 

सिक्किम के शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेपचा ने बताया कि आठवीं तक कक्षाएं अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। हालात को देखते हुए उसके ऊपर फैसला लिया जाएगा। 

शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेपचा ने बताया कि छात्र नर्सरी से आठवीं तक की क्लासेस छात्र ऑनलाइन ले सकते हैं। ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था भी जारी रहेगी। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से देशभर कई ऑनलाइन क्लासेस टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे हैं। 

शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेपचा ने बताया कि सालाना परीक्षाएं फरवरी 2021 तक के लिए टाल दी गई हैं, जिससे पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके। कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दो शिफ्टों में चलेंगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। 

टॅग्स :सिक्किमकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

क्रिकेटसिक्किम के खिलाफ 155 रन और उत्तराखंड के खिलाफ 0 रन, स्लिप में शानदार कैच लेकर गुलाबी शहर जयपुर में छा गए रोहित शर्मा, वीडियो

क्रिकेटरोहित शर्मा धमाका, 9वां 150 से अधिक रनों का स्कोर, डेविड वार्नर के साथ नंबर-1, सिक्किम के कप्तान लि योंग ने कहा-हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन, महान क्रिकेटर के साथ मैदान पर उतरे

कारोबारदिवाली तोहफा?, केंद्र के बाद इन राज्य में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, करोड़ों कर्मचारी और पेंशनधारकों को फायदा, चेक करें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए