लाइव न्यूज़ :

एचआईवी पॉजिटिव लड़के को स्कूल में दाखिला देने से किया इनकार, तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा निदेशक ने मांगी रिपोर्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 13, 2019 07:40 IST

एक सप्ताह पहले पेराम्बलुर जिले के कोलाक्कनाथम स्थित इस स्कूल में लड़के को दाखिला लेने के लिए आने को कहा गया था, लेकिन बुधवार को उसे लौटा दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देएक सरकारी हाईस्कूल ने एचआईवी पॉजिटिव लड़के को दाखिला देने से इनकार कर दिया.शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है.

तमिलनाडु में एक सरकारी हाईस्कूल ने एचआईवी पॉजिटिव लड़के को दाखिला देने से इनकार कर दिया. शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है. स्कूल शिक्षा निदेशक एस. कनप्पन ने पेराम्बलुर जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुल रंगन से रिपोर्ट मांगी है.

करीब एक सप्ताह पहले पेराम्बलुर जिले के कोलाक्कनाथम स्थित इस स्कूल में लड़के को दाखिला लेने के लिए आने को कहा गया था, लेकिन बुधवार को उसे लौटा दिया गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक और लड़के के परिजन के बीच 'छात्र को खराब अकादमिक प्रदर्शन के कारण' दाखिला देने से इनकार करने को लेकर झगड़ा भी हुआ.

बहरहाल, प्रधानाध्यापक ने कहा कि उन्होंने लड़के को दाखिला देने से इनकार नहीं किया और न ही उनके पास ऐसा करने की शक्ति है.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर लड़का आएगा तो उसे दाखिला दिया जाएगा. स्कूल शिक्षा निदेशक ने पूछा है कि लड़के को दाखिला देने से क्यों इनकार किया गया और प्रधानाध्यापक के. कामराज तथा माता-पिता के बीच बैठक में क्या हुआ.

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया