लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के लिये इस बीजेपी नेता ने अपनी सीट छोड़ने का दिया ऑफर, पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव लड़ने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:55 IST

सात बार लोकसभा सांसद रहे पवार (78) ने आखिरी बार 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने 2014 और 2019 में आम चुनाव नहीं लड़ा। राकांपा के अभी चार लोकसभा सांसद हैं जिनमें से तीन महाराष्ट्र से हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभोसले ने मंगलवार को कहा कि वह पवार का सम्मान करते हैं और अगर वरिष्ठ नेता इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो वह उपचुनाव नहीं लड़ेंगे।सूत्रों ने कहा, ‘‘सतारा में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पवार साहब उपचुनाव लड़ें।

सतारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के राकांपा (एनसीपी) नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी प्रमुख शरद पवार पश्चिमी महाराष्ट्र में इस सीट पर 21 अक्टूबर को होने वाला उपचुनाव लड़ें। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यहां हुई राकांपा की कोर समिति की बैठक में इस संबंध में पवार से अनुरोध किया गया।इस बैठक में महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल समेत पार्टी के प्रमुख नेता शामिल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2014 से राज्यसभा सदस्य पवार ने इस अनुरोध को स्पष्ट रूप से खारिज नहीं किया। राकांपा सांसद उदयनराजे भोसले के इस महीने की शुरुआत में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के बाद पश्चिम महाराष्ट्र सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।भोसले ने मंगलवार को कहा कि वह पवार का सम्मान करते हैं और अगर वरिष्ठ नेता इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो वह उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों ने कहा, ‘‘सतारा में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पवार साहब उपचुनाव लड़ें।राकांपा की इस जिले में अच्छी पकड़ है और उसे जीत का भरोसा है। साहब ने अनुरोध पर स्पष्ट रूप से ‘न’ नहीं कहा है।’’ सात बार लोकसभा सांसद रहे पवार (78) ने आखिरी बार 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने 2014 और 2019 में आम चुनाव नहीं लड़ा। राकांपा के अभी चार लोकसभा सांसद हैं जिनमें से तीन महाराष्ट्र से हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत