लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने रामनवमी और हनुमान जयंती हिंसा को राजनीति से प्रेरित बताया, कहा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से 'मन की बात' तो करते ही हैं, सांप्रदायिक सद्भाव की अपील भी करें'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2022 18:46 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सांप्रदायिक हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जनता से शांति की अपील करते हुए समाज में सांप्रदायिक सद्भाव और एकता की बात करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंसा पर चुप रहने की बजाय आगे आना चाहिएप्रधानमंत्री देश की जनता के साथ 'मन की बात' करें और शांति की अपील करें राउत ने कहा कि चुनावोी वोट के लिए हिंसक घटनाओं को प्रायोजित किया जा रहा है

मुंबई: रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान देश में हुए सांप्रदायिक हिंसा पर शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

संजय राउत ने सांप्रदायिक हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जनता से शांति की अपील करते हुए समाज में सांप्रदायिक सद्भाव और एकता की बात करनी चाहिए।

शिवसेना नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुप रहने की बजाय आगे आना चाहिए और इन मुद्दों को जनता के साथ संवाद किया जाना चाहिए। पीएम मोदी लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के बारे में बात करनी चाहिए।

राउत ने आरोप लगाया कि ये सांप्रदायिक हिंसा राजनीतिक प्रायोजित हैं और केवल चुनावी फायदे के लिए इस देश का माहौल खराब किया जा रहा है।

पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, "सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रधानमंत्री हिंसक घटनाओं पर खामोश हैं। प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए और सांप्रदायिक सद्भाव और एकता की बात करनी चाहिए। उन्हें आगे आना चाहिए और 'मन की बात' करनी चाहिए।"

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादक राइत ने कहा कि अब चुनाव के लिए सर्जिकल स्ट्राइक और राम मंदिर जैसे मुद्दे नहीं हैं, यही कारण है कि आगामी चुनावों में वोट मांगने के लिए इस तरह की हिंसक घटनाओं को प्रायोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में भी शांतिभंग करने का प्रयास किया गया था लेकिन यहां के लोग समझदार हैं और पुलिस भी चुस्त हैं। कुछ लोग मिशन 'न्यू ओवैसी' के जरिये महाराष्ट्र में राम और हनुमान के नाम पर दंगा भड़काना चाहते है। लेकिन ऐसे हिंदू ओवैसी को हम सफल नहीं होने देंगे।"

राउत ने आगे कहा, "मैंने किसी का नाम तो नहीं लेना चाहता हूं लिया लेकिन बीजेपी को यूपी चुनाव जीतवाने के लिए एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने रोल निभाया है, वैसा ही रोल महाराष्ट्र के 'न्यू हिंदू ओवैसी' भी कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "देश का माहौल केवल चुनावी राजनीति के लिए खराब किया जा रहा है और यह बिल्कुल सही नहीं है। दिल्ली में कल के हनुमान जयंती और रामनवमी से पहले कभी हिंसा नहीं हुई थी। पहले ये त्योहार कितने शांति से मनाए जाते थे लेकिन अब आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। जनता को यह बात सोचनी चाहिए।"

संजय राउत ने कहा, "हनुमान जयंती या फिर रामनवमी में जुलूस निकालना बेशक हिंदुओं का अधिकार है, लेकिन जुलूस के दौरान हुई हिंसा विशुद्ध रूप से राजनीतिक कारणों से हुए हैं।"

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाBJPनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव