संजय निरूपम ने कर्नाटक के राज्यपाल की तुलना कुत्ता से की, बाद में ट्वीट को मिटाया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 20, 2018 07:34 IST2018-05-20T07:34:10+5:302018-05-20T07:34:10+5:30

‘‘वजुभाई वाला इंसान हैं। मैं उन्हें कुत्ता कैसे कह सकता हूं। लेकिन हां वफादारी दिखाने में उन्होंने कुत्ते को भी पीछे छोड़ दिया है। बहरहाल, अगर मेरी टिप्पणी पसंद नहीं आई तो मैं माफी मांगता हूं।’’

Sanjay Nirupam compares Karnataka governor to dog, tweet deleted later | संजय निरूपम ने कर्नाटक के राज्यपाल की तुलना कुत्ता से की, बाद में ट्वीट को मिटाया

संजय निरूपम ने कर्नाटक के राज्यपाल की तुलना कुत्ता से की, बाद में ट्वीट को मिटाया

मुंबई, 19 मईः मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने आज एक ट्वीट में कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से की लेकिन बाद में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की आलोचना के बाद उसे हटा दिया। हिंदी में किए गए ट्वीट में निरूपम ने कहा था कि वाला भाजपा के वफादार कुत्ते की तरह है। कांग्रेस नेता ने बाद में ट्विटर पर माफी मांगी। यह भी पढ़ेंः- बीजेपी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- कांग्रेस की राजनीति, थूको और भागो

उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘वजुभाई वाला इंसान हैं। मैं उन्हें कुत्ता कैसे कह सकता हूं। लेकिन हां वफादारी दिखाने में उन्होंने कुत्ते को भी पीछे छोड़ दिया है। बहरहाल, अगर मेरी टिप्पणी पसंद नहीं आई तो मैं माफी मांगता हूं। ’’ निरूपम ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने लोकतंत्र की ‘‘हत्या’’ का कोई अवसर नहीं छोड़ा है।

राज्यपाल वजुभाई वाला के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेहद संतुलित टिप्पणी की थी। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे राज्यपाल के इस्तीफे का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं बहुत सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि उनके इस्तीफे का कोई फायदा नहीं है। उनके स्थान पर कोई दूसरा आएगा और वो भी यही काम करेगा। बीजेपी किसी भी संवैधानिक संस्था पर अपना अधिकार जमा लेना चाहती है।

Web Title: Sanjay Nirupam compares Karnataka governor to dog, tweet deleted later

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे