संजय झा कांग्रेस से सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन उल्लंघन का आरोप

By स्वाति सिंह | Published: July 14, 2020 10:26 PM2020-07-14T22:26:44+5:302020-07-14T22:38:25+5:30

कांग्रेस ने संजय झा को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों ओर अनुशासनहीनता' के लिए तत्काल पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

Sanjay Jha suspended from Congress, accused of anti-party activities and violation of discipline | संजय झा कांग्रेस से सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन उल्लंघन का आरोप

एक दिन पहले ही संजय झा ने सचिन पायलट को अपना समर्थन दिया था।

Highlightsकांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इकांग्रेस ने संजय झा पर पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाया गया है।

नई दिल्ली:कांग्रेस (Congress) ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा (Sanjay Jha) को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस ने दी है। कांग्रेस ने संजय झा पर पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाया गया है।

मालूम हो कि हाल ही में उन्हें पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। एक दिन पहले ही संजय झा ने सचिन पायलट को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने एक ट्वीट में सचिन पायलट की 'मांग' को जायज़ ठहराया और अपना समर्थन दिया था। उन्होंने पायलट की योग्यता साबित करने के लिए कुछ आंकड़े भी पेश किए थे। 

संजय झा कांग्रेस प्रवक्ता पद से हटाए गए थे 

कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया था। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झा को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने को मंजूरी दी थी।

इसके साथ ही अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया।

गौरतलब है कि झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है।

Web Title: Sanjay Jha suspended from Congress, accused of anti-party activities and violation of discipline

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे