संभल हिंसा: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क सहित 17 लोगों पर केस दर्ज
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 11:29 IST2019-12-20T10:34:44+5:302019-12-20T11:29:40+5:30
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गुरुवार दोपहर चौधरी सराय इलाके में एक बस में आग लगा दी गयी जबकि दूसरी बस में तोड़फोड़ की गयी।

शफीकुर्रहमान बर्क (फाइल फोटो)
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क सहित 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की दो बसों को नुकसान पहुंचाया था।
Sambhal: An FIR has been registered against 17 people including Samajwadi Party leaders, MP Shafiqur Rahman Barq and Feroz Khan in connection with violence on December 19. #CitizenshipAmendmentActpic.twitter.com/GtaQ5jUpTP
— ANI UP (@ANINewsUP) December 20, 2019
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गुरुवार दोपहर चौधरी सराय इलाके में एक बस में आग लगा दी गयी जबकि दूसरी बस में तोड़फोड़ की गयी। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और आग पर काबू करने का प्रयास किया। संभल के जिलाधिकारी अविनाश के सिंह ने बताया की संभल में कुछ लोगों ने दो बसों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। हालांकि मामूली आग लगी। साथ ही पुलिस चौकी के बाहर पथराव भी किया गया।
फिलहाल सम्भल में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गई है। नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश में संभवत: यह पहली बड़ी घटना है जिसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।