यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव, सूत्रों के हवाले से खबर

By विनीत कुमार | Published: January 19, 2022 09:10 AM2022-01-19T09:10:25+5:302022-01-19T10:05:23+5:30

UP Election 2022: अखिलेश यादव भी यूपी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं। अखिलेश यादव फिलहाल आजमगढ़ से सांसद हैं। फिलहाल सीट को लेकर तस्वीर साफ नहीं है।

Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav will contest UP Assembly elections says sources | यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव, सूत्रों के हवाले से खबर

अखिलेश यादव लड़ सकते हैं यूपी विधानसभा चुनाव! (फाइल फोटो)

Highlightsअखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, फिलहाल सीट को लेकर तस्वीर साफ नहीं है।इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद अखिलेश पर भी इसका दबाव बढ़ा है।

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। एएनआई के अनुसार पार्टी सूत्रों ने कहा कि अखिलेश इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और राज्य में अन्य सीटों पर ज्यादा ध्यान देंगे। बहरहाल, फिलहाल साफ नहीं है कि अखिलेश किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।


सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। संभवत: इसके बाद अखिलेश पर भी चुनाव लड़ने का दबाव बढ़ गया है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम का ऐलान भाजपा की ओर से कर दिया गया है। इससे पहले योगी को मथुरा या अयोध्या चुनावी मैदान में उतारने की अटकलें चल रही थी।

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव पूर्वांचल के किसी सीट या लखनऊ जैसे हाई प्रोफाइल सीट से मैदान में उतर सकते हैं। एक से ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ने का भी विकल्प खुला है। इससे पहले नवंबर में अखिलेश यादव का बयान आया था कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, बाद में पार्टी की ओर से कहा गया कि अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है।

बहरहाल, अखिलेश के चुनाव लड़ने की संभावनाओं की खबर उस समय सामने आई हैं कि जब अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव दिल्ली पहुंच चुकी हैं और आज भाजपा की सदस्यता हासिल कर लेंगी।

Web Title: Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav will contest UP Assembly elections says sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे