लाइव न्यूज़ :

जोधपुरः पुलिस के सामने गैंगस्टर ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 5, 2018 20:41 IST

शुक्रवार को गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई को जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा बल भी तैनात था।

Open in App

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने दी है। दरअसल, शुक्रवार (पांच जनवरी) को लॉरेंस विश्नोई को जोधपुर कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। इस दौरान भारी सुरक्षा बल भी तैनात था। उसने कोर्ट सुनवाई के बाद कहा कि वह सलमान को जोधपुर में ही मारेगा। 

गैगस्टर विश्नोई पर अवैध वसूली, रंगदारी, हत्या और फायरिंग के कई मामले चल रहे हैं। वह पंजाब का रहने वाला है, लेकिन उसने राजस्थान के जोधपुर सहित कई शहरों में कारोबारियों में दहशत मचाई हुई है। लॉरेंस के पिता पंजाब पुलिस में एक कांस्टेबल हैं। उसने छात्र राजनीति से गुंडागर्दी शुरू कर दी थी। 

आपको बता दें कि काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान आरोपी हैं। साल 1998 में उन पर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। इसके बाद से ही विश्नोई समाज सलमान के खिलाफ हो गया था।  दरअसल, विश्नोई समाज वन्य जीवों से विशेष लगाव रखता है। कुछ मामलों में दावा किया जाता रहा है कि विश्नोई समाज की महिलाओं ने बिना मां के हिरण के बच्चों को अपना दूध पिलाया है। गैंगस्टर लॉरेंस भी विश्नोई समाज से आता है। इसी वजह से माना जा रहा है कि उसने इस तरह की धमकी दी है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड स्टारराजस्थान समाचारराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी