लाइव न्यूज़ :

शिअद ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर राज्य के हितों के साथ समझौता करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 अप्रैल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को ‘दंडित करने’ के अलावा भाजपा नीत केंद्र सरकार के साथ ‘‘मिलीभगत करने’’ तथा राज्य के हितों के साथ ‘‘समझौता कर लेने’’ का आरोप लगाया ।

बादल ने यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘‘ राज्य के अधिकारों के लिए लड़ने की बात तो भूल जाइए, अमरिंदर तो केंद्र सरकार के सामने अपने लोगों को प्रभावित कर रहे मुद्दे भी नहीं उठाते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये सभी ‘किसान विरोधी कदमों’ पर बार-बार राजी हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से ‘डरे हुए’ हैं और जब कृषि अध्यादेशों को जारी किया गया, तब अमरिंदर ने त्वरित कदम उठाया होता तो कृषि आंदोलन शुरू ही नहीं होते।

शिअद प्रमुख ने कहा कि उस वक्त मुख्यंमत्री उस समिति का हिस्सा थे, जिसमें कृषि अध्यादेशों पर चर्चा हुई थी।

बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष लाभ अंतरण का विरोध करने का ड्रामा भर कर रहे हैं जबकि वह इस साल से इसे लागू करने की लिखित सहमति दे चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अमरिंदर ने तो किसानों एवं आढ़तियों को आश्वासन दिया कि यह योजना पंजाब में लागू नहीं की जाएगी जबकि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की अगुवाई वाली मंत्रियों की टीम ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल के साथ अपनी बैठक में केंद्र के सामने हथियार डाल दिया।’’

बादल ने कहा कि यह रिकार्ड पर है कि मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याएं सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक भी बार मुलाकात नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है