लाइव न्यूज़ :

साबरमती आश्रम नौ महीने बाद आंगुतकों के लिए खोला गया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:52 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच जनवरी गुजरात के अहमदाबाद में स्थित ऐतिहासिक साबरमती आश्रम को नौ महीने बाद आंगुतकों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2020 में इसे बंद कर दिया गया था।

आश्रम के निदेशक अतुल पांड्या ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि आश्रम को लोगों के लिए सोमवार से खोल दिया गया है। आश्रम में सामाजिक दूरी और कोविड- 19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा रहा है।

कोविड-19 महामारी से पहले आश्रम में रोज़ाना बड़ी संख्या में आंगुतक आते थे। महात्मा गांधी का निवास रहे साबरमती आश्रम का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से गहरा संबंध है।

इसका प्रबंधन साबरमती आश्रम संरक्षण एवं स्मारक न्यास करता है।

पांड्या ने बताया, " आश्रम को पिछले साल 20 मार्च को कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद कर दिया गया था। हमने इसे सोमवार से एक बार फिर से आंगुतकों के लिए खोल दिया है।"

उन्होंने बताया, " लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच आश्रम आ सकते हैं। हमने सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए अपने कर्मियों को तैनात किया है।"

अधिकारी ने बताया कि परिसर में सैनिटाइजर डिस्पेंसरों को 18 स्थानों पर लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल संग्रहालय और ह्रदय-कुंज को खोला गया है जबकि किताब की दुकान, खादी की दुकान, चरखा गलियारा बंद रहेंगे।

ह्रदय-कुंज वह कुटिया है जिसमें महात्मा गांधी अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

इस आश्रम में राष्ट्रपिता 1917 से 1930 के बीच रहे थे। यहां पर देश-विदेश से सैलानी आते हैं।

पांड्या ने बताया कि महामारी से पहले रोजाना करीब दो हजार सैलानी इस ऐतिहासिक स्थल को देखने आते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा