सबरीमाला: भगवान अयप्पा के दर्शन को पहुंची 12 साल की लड़की, पुलिस ने प्रवेश से रोका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 20, 2019 01:26 PM2019-11-20T13:26:39+5:302019-11-20T13:26:39+5:30

केरल पुलिस ने मंगलवार को 12 साल की लड़की को सबरीमाला के अयप्पा मंदिर में जाने से रोक दिया। केरल सरकार का कहना है कि 10-50 साल के बीच की महिलाओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित है।

Sabarimala: 12-year-old girl visited Lord Ayyappa's darshan, police prevented entry | सबरीमाला: भगवान अयप्पा के दर्शन को पहुंची 12 साल की लड़की, पुलिस ने प्रवेश से रोका

सबरीमाला: भगवान अयप्पा के दर्शन को पहुंची 12 साल की लड़की, पुलिस ने प्रवेश से रोका

Highlights12 साल की लड़की पुडुचेरी से अपने पिता के साथ भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए सबरीमला मंदिर में जा रही थीलड़की रो रही थी क्योंकि उसके पिता दर्शन के लिए आगे निकल गए थे और वो भी दर्शन करना चाहती थी।

केरल पुलिस ने मंगलवार को 12 साल की लड़की को सबरीमाला के अयप्पा मंदिर में जाने से रोक दिया। केरल सरकार का कहना है कि 10-50 साल के बीच की महिलाओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते अपने 2018 फैसले को बरकरार रखते हुए सभी महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी थी।

12 साल की लड़की पुडुचेरी से अपने पिता के साथ भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए सबरीमला मंदिर में जा रही थी, लेकिन महिला कॉन्स्टेबल पुलिस ने 11 बजे करीब उसे पम्बा में ही रोक लिया। महिला पुलिसकर्मी ने लड़की का आधार कार्ड देखा और पाया कि वह 12 साल की है। इसके बाद पुलिस ने उसे आगे जाने की इजाजत नहीं दी। 

लड़की रो रही थी क्योंकि उसके पिता दर्शन के लिए आगे निकल गए थे और वो भी दर्शन करना चाहती थी। जिसके बाद उसे पम्बा पुलिस की देखरेख रखा गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार केरल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह मानने से इंकार कर दिया कि 12 साल की लड़की को दर्शन करने से रोका गया है। अधिकारियों का कहना है कि हम किसी को भी उम्र की वजह से अंदर जाने से नहीं रोक रहे हैं, लेकिन मंदिर की परम्परा के अनुसार 10 से 50 साल की उम्र की महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। सबरीमला मंदिर के दर्शन के लिए बहुत सारी महिलाएं आई थी, लेकिन जब उन्हें इस विवाद के बारे में बताया गया तो वो जाने से रुक गई।

टीओआई की खबर के मुताबिक, पम्बा में तैनात एसपी साबू मैथ्यू ने बाताया, "जिन महिलाओं को उम्र के अनुसार दर्शन करने से मनाही थी वो महिलाएं भी बड़ी संख्या में पम्बा पहुंच रही थी क्योंकि उन्हें इस विवाद के बारे मे पता नहीं था। उन्होंने बताया कि हमने उनकी उम्र की जाँच करने के लिए आधार कार्ड और पहचान पत्र देखे, और उनसे सहयोग करने के लिए कहा। अधिकारी ने बताया कि हम उन्हें रोक नहीं रहे है, बल्कि हम उन्हें स्थिति के बारे में बता रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है। श्रद्धालुओं के दर्शन के रास्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं है।" सबरीमला के अयप्पा भगवान के दर्शन के लिए ऑनलाइन लाइन लगाने के लिए कूपन की सुविधा की गई है।

Web Title: Sabarimala: 12-year-old girl visited Lord Ayyappa's darshan, police prevented entry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे