लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 पर रूसी राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने कहा भारत के रुख का मजबूती से समर्थन करते है

By भाषा | Updated: August 28, 2019 15:45 IST

कुदाशेव ने कहा कि दोनों पक्ष रक्षा, कारोबार, असैन्य परमाणु क्षेत्र, ऊर्जा, हाइड्रो कार्बन सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के बारे में व्यापक चर्चा करेंगे। जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि रूस संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने के बारे में भारत के रुख का मजबूती से समर्थन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्लादिवोस्तोक यात्रा संबंधों के नये अध्याय की शुरूआत करेगी : रूस।भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिये शिमला समझौते और लाहौर घोषणा पत्र के आधार पर अपने लंबित मुद्दों का समाधान करना चाहिए।

भारत में रूस के राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 4-5 सितंबर को होने वाली रूस यात्रा से दोनों देशों के पहले से प्रगाढ़ संबंधों में एक नये अध्याय की शुरुआत होगी।

कुदाशेव ने कहा कि दोनों पक्ष रक्षा, कारोबार, असैन्य परमाणु क्षेत्र, ऊर्जा, हाइड्रो कार्बन सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के बारे में व्यापक चर्चा करेंगे। जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि रूस संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने के बारे में भारत के रुख का मजबूती से समर्थन करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिये शिमला समझौते और लाहौर घोषणा पत्र के आधार पर अपने लंबित मुद्दों का समाधान करना चाहिए। रूसी राजदूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर बैठक के दौरान दोनों देश के मध्य आपसी सहयोग के नये आयाम पर चर्चा होगी।

एक अन्य रूसी अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष भारत में छह और असैन्य परमाणु संयंत्र स्थापित करने को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं । प्रधानमंत्री मोदी ब्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीररूसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों