लाइव न्यूज़ :

विदेशी कंपनियों की मनमानी से संघ नाराज, स्वदेशी जागरण मंच पीएम मोदी को लिखेगा पत्र

By नितिन अग्रवाल | Updated: June 3, 2019 18:51 IST

स्वदेशी जागरण मंच का मानना है कि बीटी कॉटन बीजों की मनमानी कीमत वसूलने वाली माहिको मोनसेंटो बायोटेक लिमिटेड (एमएमबीएल) के खिलाफ कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा धीमी गति से कार्रवाई की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी जाएगी कि कृषि मंत्रालय का भी इस मामले में ढुलमुल रवैया रहा है.संघ का अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने इसे लेकर सरकार को आगाह करने की तैयारी कर रहा है.

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ विदेशी कंपनियों की मनमानी पर सरकारी एजेंसियों के नरम रुख से नाराज है. संघ का अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने इसे लेकर सरकार को आगाह करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा जाएगा.

सूत्रों के अनुसार स्वदेशी जागरण मंच का मानना है कि बीटी कॉटन बीजों की मनमानी कीमत वसूलने वाली माहिको मोनसेंटो बायोटेक लिमिटेड (एमएमबीएल) के खिलाफ कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा धीमी गति से कार्रवाई की जा रही है.

प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी जाएगी कि कृषि मंत्रालय का भी इस मामले में ढुलमुल रवैया रहा है. मंच के संयोजक अश्विनी महाजन के अनुसार मोनसेंटो ने मनमाने तरीके से किसानों से लगभग आठ हजार करोड़ रु पए ज्यादा इकट्ठे किए हैं. इसकी जांच में तीन वर्ष से अधिक का समय लगा. कंपनी को प्रतिस्पर्धा कानून तोड़ने का दोषी पाया जा चुका है.

दरअसल, स्वदेशी जागरण मंच ने कई और मुद्दों को भी सरकार के सामने रखने की योजना बनाई है. इसमें एयर इंडिया में हिस्सेदारी बेचने और सरकारी विभागों में विदेशी सलाहकारों की नियुक्ति के चलन का मुद्दा भी है.

फिलहाल संगठन विदेशी संस्थाओं द्वारा समाजसेवा की आड़ में कथित व्यवसाय करने और विदेशी पूंजी वाली ईकॉमर्स कंपनियों अमेजॉन और फिल्पकार्ट द्वारा मनमानी छूट देकर घरेलू स्टार्टअप कंपनियों और खुदरा कारोबारियों को नुकसान पहुंचाने का मुद्दा भी उठा रहा है.

पहले भी सरकार पर बनाया था दबाव मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी संघ के इस संगठन द्वारा घरेलू कंपनियों और कारोबारियों के हित में कई मुद्दे उठाए गए. दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों की कीमतों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया. इस बार भी संगठन ने सरकार गठन के साथ ही अपना वही रुख कायम रखा है.

टॅग्स :आरएसएसनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह