लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को आरएसएस का सुझाव- एजुकेशन और इकोनॉमी पर करें फोकस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 09:50 IST

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 9 नवंबर को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में हिंदू पक्षों के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के एक महीने बाद ही सीएए कानून बनाया गया है। इसके पहले अगस्त में, संविधान के अनुच्छेद 370 को जम्मू और कश्मीर से समाप्त कर दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देएक के बाद एक बड़े फैसले भाजपा सरकार द्वारा लिए जाने के बाद आरएसएस अब चाहता है कि भाजपा सरकार अब देश की अर्थव्यवस्था व शिक्षा जैसे मुद्दे पर ध्यान दे।आरएसएस लंबे समय से भारतीय शिक्षण प्रणाली में बदलाव चाहता है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चाहता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार अब नागरिकता (संशोधन) कानून जैसे मुद्दों पर अनुकूल परिणामों के बाद अर्थव्यवस्था और नई शिक्षा नीति जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे। 

दरअसल, CAA पड़ोसी मुल्क से आने वाले गैर-मुस्लिमों पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया कानून है।  दिसंबर में पारित इस कानून के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आए हिंदू, सिख, ईसाई व बौद्ध धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता दी जानी हैं। संघ इस कानून के बारे में लोगों के बीच जाकर उन्हें समझा रही है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 9 नवंबर को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में हिंदू पक्षों के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के एक महीने बाद ही सीएए कानून बनाया गया है। इसके पहले अगस्त में, संविधान के अनुच्छेद 370 को जम्मू और कश्मीर से समाप्त कर दिया था। 

एक के बाद एक बड़े फैसले भाजपा सरकार द्वारा लिए जाने के बाद आरएसएस चाहता है कि भाजपा सरकार अब देश की अर्थव्यवस्था व शिक्षा जैसे मुद्दे पर ध्यान दे। दरअसल, आरएसएस लंबे समय से भारतीय शिक्षण प्रणाली में बदलाव चाहता है। 

नाम न छापने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स से बात करने वाले संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जनवरी में आरएसएस नेताओं और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच शिक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार और वाणिज्य और संस्कृति जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए कई बैठकें आयोजित की गई हैं।

इस तरह की बैठकों में आमतौर पर आरएसएस के महासचिव और संयुक्त महासचिव शामिल होते हैं, जो भाजपा का वैचारिक रीढ़ हैं। इसके अलावा संगठन के अन्य सहयोगी संगठनों के नेता भी सरकार के समक्ष अपने विचार रखते हैं।  

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राम मंदिर विवाद का समाधान एक तरह से देखा जाए तो हमसबों के लिए बड़ी उपलब्धि है। लेकिन संघ को लगता है कि और अधिक करने की आवश्यकता है और आगे बढ़ने पर विशेष रूप से अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि आरएसएस नई शिक्षा नीति की घोषणा में देरी से चिंतित है, हालांकि इसका मसौदा मई में जारी किया गया था। 

संघ पदाधिकारी ने कहा, “शिक्षा क्षेत्र में एक और चिंता का विषय यूनिवर्सिटी कैंपसों में चल रही अशांति है, जो निहित स्वार्थ वाले लोगों द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। ”

आर्थिक मोर्चे पर, आरएसएस और उसके सहयोगियों जैसे भारतीय मजदूर संघ और लघु उद्योग भारती (LUB) ने सरकार से उन नीतियों की घोषणा करने का आग्रह किया है जो विनिर्माण क्षेत्र को एक गति प्रदान करेंगी और रोजगार सृजन में मदद करेंगी।

टॅग्स :आरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारत सरकारइंडियानागरिकता संशोधन कानूनराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं