लाइव न्यूज़ :

Artical 370: RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा, समाज के संकल्प की वजह से अनुच्छेद 370 हटाया जा सका

By भाषा | Updated: August 15, 2019 11:35 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संवाददाताओं से कहा ‘‘अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान इसलिए हटाए जा सके क्योंकि पूरे समाज ने दृढ़ता दिखाई। अत: आज के दिन हम वह संकल्प फिर से दोहराते हैं।’’

Open in App

राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को इसलिए हटाया जा सका क्योंकि पूरे समाज ने दृढ़ता दिखाई। महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के दौरान लोगों को बधाई देते हुए भागवत ने कहा ,‘‘आज का दिन देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों को याद करने का है।’’

भागवत ने संवाददाताओं से कहा ‘‘अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान इसलिए हटाए जा सके क्योंकि पूरे समाज ने दृढ़ता दिखाई। अत: आज के दिन हम वह संकल्प फिर से दोहराते हैं।’’ उन्होंने कहा ‘‘आज का दिन देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों को याद करने का और इसके लिए अपना संकल्प फिर से दोहराने का है।’’

इससे पहले आरएसएस के सर कार्यवाह भैय्या जी जोशी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां के महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जोशी ने संवाददाताओं से कहा ‘‘राष्ट्र के महान लोगों के सपने सच करने की दिशा में देश अग्रसर हो रहा है।

आम आदमी की उम्मीदें पूरी होंगी और भारत दुनिया में नयी ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।’’ बाद में भागवत ने यहां रेशमीबाग में डॉ हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में तिरंगा फहराया।

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया