लाइव न्यूज़ :

देशभर के सभी थानों में महिला डेस्क, निर्भया कोष से 100 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार ने लिया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2019 21:04 IST

गृह मंत्रालय ने कहा कि देशभर में सभी पुलिस स्टेशनों में महिला सहायता डेस्क की स्थापना की जाएगी। निर्भया कोष से 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह योजना राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा लागू की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला सुरक्षा को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक देशभर के सभी थानों में महिला डेस्क बनाए जाएंगे।

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि देशभर में सभी पुलिस स्टेशनों में महिला सहायता डेस्क की स्थापना की जाएगी। निर्भया कोष से 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह योजना राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा लागू की जाएगी।

महिला सुरक्षा को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक देशभर के सभी थानों में महिला डेस्क बनाए जाएंगे। इन थानों के लिए गृह मंत्रालय ने निर्भया फंड से 100 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह योजना सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू की जाएगी।

तेलंगाना में एक महिला पशु चिकित्सक को बलात्कार के बाद जिंदा जलाये जाने की लोमहर्षक वारदात पर देश का गुस्सा अभी थमा भी नहीं था कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार तड़के एक कथित बलात्कार पीड़िता को आग के हवाले कर देने की खौफनाक घटना के बाद उसे एयरलिफ्ट कर रारष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ले जाया गया है।

मंडल आयुक्त मुकेश मेश्राम ने भाषा को बताया कि करीब 90 फीसद तक झुलस चुकी 23 वर्षीय युवती को लखनऊ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर बेहद नाजुक हालत के मद्देनजर उसे देर शाम एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग ने वारदात का स्वत: संज्ञान लेते हुए इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह को नोटिस जारी कर उनसे रिपोर्ट तलब किया है।

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि जिले के बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शिवम और शुभम नामक युवकों पर 12 दिसम्बर 2018 को बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में रायबरेली रवाना होने के लिये सुबह करीब चार बजे बैसवारा रेलवे स्टेशन जा रही थी कि तभी रास्ते में बिहार—मौरांवा मार्ग पर शिवम और शुभम ने अपने साथियों की मदद से उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

लखनऊ के मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बताया कि करीब 90 फीसद तक जल चुकी लड़की को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर हालत बेहद नाजुक होने की वजह से उसे देर शाम एयरलिफ्ट करके दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता का इल्जाम है कि आरोपी पक्ष मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव डाल रहा था और बात न मानने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। लड़की ने उपजिलाधिकारी दयाशंकर पाठक को दिये गये बयान में शिवम और शुभम के साथियों रामकिशोर, हरिशंकर, और उमेश के नाम भी लिये हैं। इन सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :मोदी सरकाररेपअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं