लाइव न्यूज़ :

रोज़ वैली घोटालाः CBI ने एडीजी (सीआईडी) राजीव कुमार को समन भेजा, जल्द पेश हो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 14:37 IST

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि कुमार से करोड़ों रुपये के रोज़ वैली घोटाले के संबंध में उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। सीबीआई ने पहले कुमार से सारदा पोंजी घोटाले के संबंध में पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकलकत्ता उच्च न्यायालय ने सारदा पोंजी घोटाले में कुमार के खिलाफ सीबीआई द्वारा कोई बलपूर्वक कार्रवाई करने से कुमार को संरक्षण प्रदान किया था।रोज़ वैली मामले में याचिका पर अभी सुनवाई नहीं हुई है।

सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त और अब एडीजी (सीआईडी) राजीव कुमार से रोज़ वैली मामले में शुक्रवार को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि कुमार से करोड़ों रुपये के रोज़ वैली घोटाले के संबंध में उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। सीबीआई ने पहले कुमार से सारदा पोंजी घोटाले के संबंध में पूछताछ की थी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सारदा पोंजी घोटाले में कुमार के खिलाफ सीबीआई द्वारा कोई बलपूर्वक कार्रवाई करने से कुमार को संरक्षण प्रदान किया था। उन्होंने रोज़ वैली मामले में उनके खिलाफ कोई बलपूर्वक कार्रवाई किए जाने से इसी तरह का संरक्षण मांगते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक अपील दायर की है। रोज़ वैली मामले में याचिका पर अभी सुनवाई नहीं हुई है।

सारदा घोटाला : पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को सीबीआई ने तलब किया

सारदा घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी को शुक्रवार को तलब किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चटर्जी को शहर में स्थित सीबीआई के कार्यालय में आज दोपहर को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया ‘‘हां, चटर्जी को सारदा घोटाले की हमारी जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए हमारे अधिकारियों से मिलने की खातिर बुलाया गया है। हम उनका इंतजार कर रहे हैं।’’ चटर्जी से उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह राज्य के शिक्षा मंत्री हैं और विधायी मामलों का प्रभार भी उन्हीं के पास है। 

टॅग्स :रोज वैली चिट फण्ड स्कैमसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत