लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत गोलीबारी: गिरफ्तार आरोपी ने अपने दोस्त की कार से हमलावरों को अदालत पहुंचाया था

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर रोहिणी अदालत कक्ष में हुई गोलीबारी की घटना की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों हमलावर जिस कार से आए थे वह गिरफ्तार किये गए आरोपी उमंग यादव के दोस्त की थी, जिसे यह नहीं पता था कि उसकी कार क्यों ली गई थी। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिम में प्रशिक्षण देने वाला जगदीप उस कार का मालिक है जिसका इस्तेमाल उमंग यादव ने शुक्रवार को दोनों हमलावरों को अदालत तक छोड़ने के लिए किया था। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किये गए यादव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसका दोस्त जगदीप उसके इरादे से वाकिफ नहीं था और उसे यह भी नहीं पता था कि कार किसलिए ली जा रही है।

पुलिस ने कहा कि शनिवार को देर रात हुए घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने उमंग यादव और विनय को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को राहुल और जगदीप उर्फ जग्गा वकीलों के वेष में अदालत के भीतर घुसे और उन्होंने गैंगस्टर गोगी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोनों हमलावर मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत