लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के सामने तीसरी बार रॉबर्ट वाड्रा की पेशी, 8 घंटे तक हुई लंबी पूछताछ

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 9, 2019 20:52 IST

रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग केस: यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से धनशोधन के आरोप की जांच से संबंधित है। यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे ईडी ने 2018 दिसंबर में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापा भी मारा था। रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी कंपनी स्काईलाईट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी के कर्मचारी मनोज अरोड़ा से पूछताछ की थी।रॉबर्ट वाड्रा के सीनियर वकील केटीएस तुलसी ने कहा था कि ये सब नरेन्द्र मोदी सरकार की साजिश है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा विदेश में संपत्ति खरीदने में धन शोधन से जुड़े एक मामले में शनिवार(9 फरवरी) को तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। शनिवार(9 फरवरी) को रॉबर्ट वाड्रा से आठ घंटे की लंबी पूछताछ की गई। 

वाड्रा मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में अपने निजी वाहन से सुबह करीब दस बजकर 45 मिनट पर पहुंचे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राबर्ट वाड्रा पूछताछ के बाद ईडी के कार्यालय से शाम तकरीबन साढे आठ बजे निकले।  रॉबर्ट ने से शनिवार को आज भी तकरीबन 40 सवाल पूछे गए थे। वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया कि राजनीतिक हित साधने के लिये उन्हें ''परेशान'' किया जा रहा है।

तीन  दिन से लगातार हो रही है रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ 

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जांच अधिकारी को वाड्रा से और सवाल पूछने थे और इसलिए उन्हें शनिवार को पेश होने के लिए कहा गया था। इससे पहले उनसे छह और सात फरवरी को पूछताछ की गई थी। वाड्रा से पहली बार करीब साढ़े पांच घंटे और दूसरी बार करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। पिछली बार पूछताछ के दौरान वाड्रा का ‘‘सामना’’ उन दस्तावेजों से कराया गया जो एजेंसी ने मामले की जांच के दौरान हासिल या जब्त किये हैं। उनमें फरार रक्षा डीलर संजय भंडारी से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वाड्रा ने जांच अधिकारी के साथ दस्तावेज साझा किये तथा कहा कि जब उन्हें और दस्तावेज प्राप्त होंगे तो उन्हें भी साझा किया जाएगा।

क्या है रॉबर्ट से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का पूरा मामला

यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड (ब्रिटिश पाउंड) की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से धनशोधन से संबंधित है। यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है। इस जांच एजेंसी ने दिल्ली की एक अदालत से यह भी कहा था कि उसे लंदन में कई नयी संपत्तियों के बारे में सूचना मिली है जो वाड्रा की है। उनमें पचास और चालीस लाख ब्रिटिश पाउंड के दो घर तथा छह अन्य फ्लैट एवं अन्य संपत्तियां हैं। 

सूत्रों ने बताया कि वाड्रा का बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम की धारा 50 (तलब, दस्तावेजजों की पेशी और गवाही से संबंधित प्राधिकारों के अधिकार) के तहत दर्ज किया जा रहा है जैसा कि पहले दो बार किया गया था। बताया जा रहा है कि वाड्रा को बीकानेर में एक भूमि घोटाले से संबंधित धन शोधन के मामले में जयपुर में 12 फरवरी को ईडी के समक्ष पेश होना है। राजस्थान उच्च न्यायालय ने उन्हें मामले में एजेंसी के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए थे।

वाड्रा के सीनियर वकील का सवाल- आखिर मीडिया को सारे सवाल कैसे पता चल रहे हैं?

रॉबर्ट वाड्रा के सीनियर वकील केटीएस तुलसी ने कहा था कि ये सब नरेन्द्र मोदी की सरकार को रॉबर्ट वाड्रा को फंसाने की साजिश कर रही है।, वर्ना आप भी सोचिए जरा कि ईडी की इतनी गोपनीयता के बावजूद कैसे वो सारे प्रश्न लीक हो रहे हैं, जो रॉबर्ट वाड्रा से पूछे जा रहे हैं।  वकील केटीएस तुलसी ने सवाल पूछा कि सारे सवाल मीडिया को कैसे पता चल रहा है? 

प्रियंका गांधी ने पति रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में कही ये बात

वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी बुधवार को जामनगर हाउस स्थित एजेंसी के दफ्तर के बाहर तक उनके साथ गयीं थी। इस कदम को लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस विरोधियों के लिये राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। वाड्रा को ईडी कार्यालय छोड़ने के शीघ्र बाद प्रियंका ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी का पदभार संभाला। 

लंदन से बुधवार को लौटे वाड्रा के समर्थन में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘वह मेरे पति हैं, वह मेरा परिवार हैं...मैं अपने परिवार का समर्थन करती हूं।’’ यह पहली बार है कि वाड्रा कथित संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के संबंध में किसी भी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रवर्तन निदेशालयप्रियंका गांधीकांग्रेसमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया