लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा से आज पूछे जाएंगे 40 सवाल, लंच ब्रेक में ईडी दफ्तर से थके हुए चेहरे के साथ निकले बाहर

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2019 13:53 IST

रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग केस: यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से धनशोधन के आरोप की जांच से संबंधित है। यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा के प्रति समर्थन जताते हुए कहा, “वह मेरे पति हैं, वह मेरा परिवार हैं...विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति रखने के सिलसिले में धन शोधन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  सात जनवरी को भी पूछताछ कर रही है। रॉबर्ट वाड्रा आज पूरे 40 सवाल पूछे जाएंगे।  लंचब्रेक में रॉबर्ट वाड्रा को भी कुछ देर का आराम दिया गया है। इसके बाद ईडी फिर से उनसे पूछताछ करेगी।   लंचब्रेक में रॉबर्ट वाड्रा जब ईडी के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे तो वो काफी थके हुए और निराश दिख रहे थे। उनका पूरा चेहरा उतरा हुआ था। उनको देखकर साफ लग रहा था कि वो इस पूरी पूछताछ की प्रक्रिया से परेशान हो चुके हैं। 

विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति रखने के सिलसिले में धन शोधन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को भी रॉबर्ट वाड्रा से यहां करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। शहर की एक अदालत द्वारा कुछ दिन पहले ही उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिये कहा गया था।

प्रियंका छोड़ने गईं थी पति वाड्रा को 

वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी बुधवार को सफेद टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी में रॉबर्ट के साथ मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित एजेंसी के दफ्तर के बाहर तक उनके साथ थीं। इस कदम को लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस विरोधियों के लिये राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

इसके कुछ समय बाद ही प्रियंका ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी का पदभार संभाला। उन्हें 23 जनवरी को इस पद के लिये नामित किया गया था। 

प्रियंका ने कहा- मैं अपने पति के साथ हूं।

अपने पति से ईडी द्वारा पूछताछ किये जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने वाड्रा के प्रति समर्थन जताते हुए कहा, “वह मेरे पति हैं, वह मेरा परिवार हैं... मैं अपने परिवार के साथ खड़ी हूं।” अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के दफ्तर में पत्रकारों ने प्रियंका से पूछा था कि क्या वह पूछताछ के लिए अपने पति को ईडी के दफ्तर छोड़ने के जरिये कोई संदेश देना चाहती हैं। 

यह पूछे जाने पर कि क्या यह राजनीतिक बदला है, उन्होंने कहा कि हर किसी को पता है कि यह क्यों किया जा रहा है।  यह पहला मौका है जब संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के आपराधिक आरोपों के सिलसिले में किसी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं। 

रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी के लगाए सारे आरोपों को किए खारिज 

मीडियाकर्मियों की भीड़ के बीच से होकर वाड्रा करीब तीन बजकर 47 मिनट पर ईडी के दफ्तर में दाखिल हुए। उनके वकीलों का एक दल पहले ही वहां पहुंच चुका था। पूछताछ के लिए जाने से पहले उन्होंने वहां हाजिरी रजिस्टर पर अपने दस्तखत किये। वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया और आरोप लगाया कि राजनीति को साधने के लिये उन्हें ‘‘परेशान’’ किया जा रहा है। 

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वाड्रा से लंदन की कुछ अचल संपत्तियों के लेनदेन, खरीद और कब्जे को लेकर ईडी के तीन अधिकारियों के दल ने करीब एक दर्जन सवाल पूछे और उनका बयान धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया। 

दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा को केंद्रीय जांच एजेंसी से सहयोग करने को कहा था। वाड्रा ने मामले में अग्रिम जमानत के लिये अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने उनसे लंदन से लौटने के बाद बुधवार को ईडी के समक्ष पेश होने के कहा था। यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से धनशोधन के आरोप की जांच से संबंधित है। यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है।(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रवर्तन निदेशालयप्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है