लाइव न्यूज़ :

बिहार: मोदी सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक मंत्री बने रहेंगे उपेंद्र कुशवाहा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2018 01:03 IST

Open in App

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि वह नरेंद्र मोदी सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक केंद्र सरकार में मंत्री बने रहेंगे. सोमवार को पटना में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का अधिकार सिर्फ प्रधानमंत्री को है बाकी किसी के कुछ कहने या करने से कुछ नहीं होगा.

कुशवाहा ने एक बार फिर से अपनी मांगें दोहराते हुए कहा कि नीतीश कुमार उनकी 25 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करें. कुशवाहा ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार को शिक्षा के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि आज बिहार की सरकार शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. नीतीश कुमार के नालंदा मॉडल पर कुशवाहा ने जोरदार हमला करते हुए कहा कि रालोसपा जल्द ही शिक्षा के इस मॉडल को हटाएगी. उन्होंने कहा कि बिहार में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार ने अपनी औपचारिकता नहीं पूरी की इसलिए केंद्रीय विद्यालय नहीं खोला जा सका.

मांगे मानते हैं तो अपमान भूल जाएंगे उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा में सुधार को लेकर मैंने 25 सूत्रीय मांगें रखी हैं, अगर मुख्यमंत्री द्वारा मेरी मांगों को मान लिया जाता है तो हम जनिहत में सभी मान-अपमान को भूल जाएंगे. उन्होंने सार्वजनिक रूप से बहस कराने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर मेरे मंत्रालय ने काम नहीं किया है तो मैं सीट शेयरिंग की बात तो छोड़, राजनीति से संन्यास ले लूंगा. प्रस्ताव मिला तो खोलेंगे केंद्रीय विद्यालय उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने मंत्रालय के समक्ष शर्त रखी है कि बिहार में खुलने वाले केंद्रीय विद्यालयों में 75 फीसदी बिहार के छात्रों का नामांकन हो.

ऐसी शर्त मानने से बिहार को कितना फायदा होगा? यह देखना लाजिमी होगा. दूसरे राज्यों में भी ऐसी मांगों को लेकर आवाज उठने लगेंगी. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की ओर से अगर प्रस्ताव मिलता है तो सभी जगह केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं