किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

By भाषा | Published: August 30, 2021 11:50 AM2021-08-30T11:50:43+5:302021-08-30T11:50:43+5:30

RLD workers burnt effigy of Haryana Chief Minister in protest against lathi charge on farmers | किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कई कार्यकर्ताओं ने करनाल में 28 अगस्त को किसानों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का पुतला जलाया। पार्टी कार्यकर्ता पिन्ना गांव में जमा हुए और उन्होंने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित करने वाले किसानों के एक समूह पर पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया था, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए थे। ये किसान भाजपा की एक बैठक का विरोध करने के लिए करनाल की ओर जा रहे थे। पुलिस ने हालांकि चार प्रदर्शनकारियों के घायल होने की बात कही। उनका कहना है कि इस घटना में 10 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। किसानों पर की गई कार्रवाई की वजह से हरियाणा पुलिस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शनिवार को इस घटना के विरोध में कई स्थानों पर टोल प्लाजा, सड़कों, राजमार्ग को बाधित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: RLD workers burnt effigy of Haryana Chief Minister in protest against lathi charge on farmers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे