लाइव न्यूज़ :

राजद के विधायक हेलमेट और काले मास्क पहनकर बिहार विधानसभा पहुंचे

By भाषा | Updated: July 26, 2021 13:57 IST

Open in App

पटना, 26 जुलाई बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक हेलमेट पहनकर और काला मास्क लगाकर सदन पहुंचे। दरअसल करीब चार महीने पहले सदन में हुई हिंसा को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर दबाव बनाने के लिए राजद की ओर से यह सांकेतिक विरोध किया गया है।

विधायकों ने 23 मार्च की घटना की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि वे डर हुए हैं, क्योंकि यह सरकार उन्हें अचानक से पिटवा सकती है। गौरतलब है कि 23 मार्च को पुलिस बल को कथित तौर पर बगैर वारंट की गिरफ्तारी की शक्ति देने वाला एक विधेयक सदन में पेश करने के बाद अभूतपूर्व स्थित देखने को मिली थी। उस दिन विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष का घेराव करने वाले विपक्ष के विधायकों को हटाने के लिए सदन में पुलिस बुलानी पड़ी थी।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक और पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से कहा, “ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा माफी मांगे जाने से कम कुछ मंजूर नहीं है। हमारे नेता तेजस्वी यादव सदन में इस आशय का प्रस्ताव लाने जा रहे हैं।”

सदन में यादव और उनकी पार्टी के विधायक काला मास्क लगाए हुए थे जबकि जहांनाबाद जिले के मखदूमपुर से विधायक सतीश कुमार ने काला हेलमेट उतारने से मना करके सबको हैरान कर दिया।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार विशेष सशस्त्र पुलिस को और शक्तियां प्रदान करने के लिए एक विधेयक लेकर आई थी जिसे विपक्ष ने ‘कठोर’ बताया था। जब विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया गया तो विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

बहरहाल, पुलिस कार्रवाई में कई विधायकों को चोटें आई थीं और कुछ महिला विधायकों को दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था जिससे विपक्ष खफा है। ज्यादती करने को लेकर दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कार्रवाई को ‘ढकोसला’ बताया और कहा है कि उस घटना के लिए मुट्ठी भर लोगों को ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है जिसमें कुछ वरिष्ठ अधिकारी और सत्तारूढ़ दल के विधायकों समेत कई अन्य शामिल हैं।

सदन की कार्यवाही कुछ दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पांच दिन दिवसीय सत्र 30 जुलाई तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी