राजद विधायक सुधाकर सिंह ने सीएम को कहा-शिखंडी, मुख्यमंत्री नीतीश ने गेंद तेजस्वी के पाले में डाली, जानें क्या है विवाद

By एस पी सिन्हा | Published: January 3, 2023 05:48 PM2023-01-03T17:48:35+5:302023-01-03T17:49:22+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजद विधायक सुधाकर सिंह की बातों को नोटिस नहीं लेते। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को शिखंडी कहा था।

RJD MLA Sudhakar Singh told CM Shikhandi Nitish Kumar put ball Tejashwi Yadav know what dispute | राजद विधायक सुधाकर सिंह ने सीएम को कहा-शिखंडी, मुख्यमंत्री नीतीश ने गेंद तेजस्वी के पाले में डाली, जानें क्या है विवाद

नीतीश कुमार ने कहा कि यह राजद दल का आंतरिक मामला है।

Highlightsनीतीश कुमार तो सिर्फ दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने थे।नीतीश कुमार ने कहा कि यह राजद दल का आंतरिक मामला है।

पटनाः राजद विधायक सुधाकर सिंह के बयान को लेकर महागठबंधन में चल रही बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दी है। उन्होंने कहा कि कोई क्या बोल रहा है, यह तो वही लोग बता सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि उनके खिलाफ बयानबाजी करने वाले राजद विधायक सुधाकर सिंह की बातों को वे नोटिस नहीं लेते। नीतीश कुमार ने कहा कि यह उनके (राजद) दल का आंतरिक मामला है। उन्हें सोचना चाहिए कि उनके नेता क्या बोल रहे हैं? उन्होंने मीडिया के लोगों से सुधाकर सिंह का नाम लिए बिना कहा कि राजद को सोचना होगा।

ऐसे लोगों के बयान पर मैं कोई नोटिस नहीं लेता। हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं और अगर उनके दल का कोई नेता कुछ बोलता है तो उस पर उन्हें सोचना चाहिए। जब सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं तो किसी भी पार्टी में इंटरनली जब कोई बोलता है तो पार्टी वाले ही ना उसको देखेंगे। इन सब बातों का कोई बहुत मतलब नहीं है, इसका कोई अर्थ नहीं है।

झूठ मूठ कर खाली प्रचार हो जाता है। इसीलिए ना सबको मौका मिलता है। हम तो आप सब लोगों का अभिनंदन ही न करते हैं। बता दें कि सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को शिखंडी कहा था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार तो सिर्फ दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन अभी तक तेजस्वी को गद्दी नहीं सौंपे हैं।

Web Title: RJD MLA Sudhakar Singh told CM Shikhandi Nitish Kumar put ball Tejashwi Yadav know what dispute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे