लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में दूरसंचार कंपनियों की आय सात प्रतिशत बढ़ेगी : क्रिसिल

By भाषा | Updated: April 17, 2019 05:46 IST

दूरसंचार क्षेत्र के राजस्व में पिछले दो साल से लगातार आ रही गिरावट का रुख चालू वित्त वर्ष 2019-20 में बदल सकता है।

Open in App

 दूरसंचार क्षेत्र के राजस्व में पिछले दो साल से लगातार आ रही गिरावट का रुख चालू वित्त वर्ष 2019-20 में बदल सकता है। क्रिसिल ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में दूरसंचार क्षेत्र का राजस्व सात प्रतिशत बढ़ेगा।

क्रिसिल ने कहा कि 2019-20 में शुल्क युद्ध में स्थिरता तथा न्यूनतम रिचार्ज प्लान की वजह से उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ने से राजस्व में वृद्धि होगी। बाजार शोध एवं क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 2019-20 में शीर्ष तीन दूरसंचार कंपनियों का नेटवर्क पर पूंजीगत खर्च घटकर 84,000 से 90,000 करोड़ रुपये रहेगा, जो 2018-19 में एक लाख करोड़ रुपये रहा था।

क्रिसिल ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय दूरसंचार उद्योग में राजस्व में गिरावट का रुख पलटेगा और 2019-20 में इसमें सात प्रतिशत की वृद्धि होगी।’’ क्रिसिल ने कहा कि इस दौरान उपभोक्ताओं की कुल संख्या में हालांकि चार प्रतिशत की गिरावट आएगी, लेकिन दूरसंचार कंपनियों के प्रति व्यक्ति औसत राजस्व में 11 प्रतिशत की वृद्धि होगी। 

टॅग्स :टेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारVodafone Idea: वोडाफोन आइडिया ने किए हाथ खड़े, कहा- सरकारी समर्थन नहीं मिलने पर 2025-26 के आगे नहीं कर पाएंगे परिचालन

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

क्राइम अलर्टभारतीयों को रोजाना प्राप्त होते हैं 12 धोखाधड़ी वाले मैसेज, 93,000 से अधिक दूरसंचार घोटाले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील