लखनऊ में पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपनी ही मालकिन का पेट फाड़ दिया, हुई मौत

By शिवेंद्र राय | Published: July 13, 2022 03:10 PM2022-07-13T15:10:34+5:302022-07-13T15:15:22+5:30

डॉक्टरों ने बताया कि इतने जख्म से साफ है कि मृतका सुशीला ने जितना बचने का प्रयास किया, पिटबुल ने उतना ही हमला किया। पड़ोसियों के अनुसार सुशीला त्रिपाठी अपने पालतू कुत्तों का बेहद ख्याल रखती थीं। इस घटना से हर कोई सन्न है।

Retired teacher mauled dies In Lucknow by pet pitbull dog | लखनऊ में पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपनी ही मालकिन का पेट फाड़ दिया, हुई मौत

पिटबुल नस्ल के कुत्ते बेहद आक्रामक होते हैं ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsपालतू पिटबुल ने अपनी ही मालकिन की जान ले लीपालतू कुत्ते का नाम ब्राउनी थालखनऊ के कैसरबाग इलाके की है घटना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपनी 82 साल की मालकिन पर हमला कर दिया। पालतू पिटबुल कुत्ते ने बुजुर्ग मालकिन को बुरी तरह काटा और पेट फाड़ दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका का नाम सुशीला था और वो एक सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका सुशीला त्रिपाठी राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में बंगाली टोला इलाके में रहती थीं।

घटना के वक्त सुशीला त्रिपाठी कुत्ते को छत पर टहला रही थीं। इसी दौरान पिटबुल के गले की चेन खुल गई और उसने सुशीला त्रिपाठी पर हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त सुशीला त्रिपाठी घर पर अकेली थीं। कुत्ते ने उन्हें इतने बुरे तरीके से काटा कि मृतका के शरीर से मांस के टुकड़े तक अलग हो गए। 

पुलिस के मुताबिक इस घटना के कुछ देर बाद जब घरेलू नौकरानी काम करने आई तो उन्होंने सुशीला त्रिपाठी को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सुशीला के बेटे को दी। सुशीला त्रिपाठी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

डॉक्टरों के हिसाब से मृतका सुशीला त्रिपाठी का बहुत ज्यादा खून बह गया था। उनके शरीर पर कुत्ते के काटने की वजह से कु 12 गहरे जख्म मिले। इस मामले पर सहायक पुलिस आयुक्त, कैसरबाग, योगेश कुमार ने कहा, "बंगाली टोला इलाके की 82 वर्षीय सुशीला त्रिपाठी पर उनके पालतू कुत्ते ने हमला किया था। उनका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। हम घटना के संबंध में लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।"

सुशीला त्रिपाठी के पड़ोसियों ने बताया कि जिस पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला कर के उनकी जान ले ली, उसे उन्होंने ही कभी रूई के फाहे से दूध पिलाया था और पाला था।

Web Title: Retired teacher mauled dies In Lucknow by pet pitbull dog

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे