रिपब्लिक टीवी के खिलाफ फर्जी टीआरपी मामले में कार्रवाई, डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 10, 2020 11:24 AM2020-11-10T11:24:11+5:302020-11-10T12:50:56+5:30

Republic TV senior executive arrested in fake TRP case | रिपब्लिक टीवी के खिलाफ फर्जी टीआरपी मामले में कार्रवाई, डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपब्लिक टीवी के खिलाफ फर्जी टीआरपी मामले में कार्रवाई, डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई, 10 नवंबर रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को मंगलवार को कथित फर्जी टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वांट) मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के उपाध्यक्ष भी हैं और उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सिंह की गिरफ्तारी के साथ मामले में अपराधा शाखा के अपराध आसूचना प्रकोष्ठ (सीआईयू) द्वारा अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले सीआईयू ने सिंह से कई दौर की पूछताछ की थी।

उल्लेखनीय है कि टीआरपी घोटाले का खुलासा पिछले महीने तब हुआ जब ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ चैनल टीआरपी के आंकड़ों में छेड़छाड़ कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Republic TV senior executive arrested in fake TRP case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे