लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस: जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट बहाल होने के बाद अब मोबाइल सेवाएं भी निलंबित, जानें क्यों

By भाषा | Updated: January 26, 2020 12:53 IST

दरअसल 2005 में आतंकवादियों ने मोबाइल फोन के जरिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के निकट आईईडी विस्फोट किया था

Open in App
ठळक मुद्देइसी बीच गणतंत्र दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि घाटी में सड़कों से लोग नदारद हैं क्योंकि ज्यादातर लोगों ने घरों में रहने को ही तरजीह दी है।

गणतंत्र दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर घाटी में रविवार को फोन सेवाएं निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इंटरनेट सेवा बहाल होने के कुछ घंटे बाद ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

रविवार तड़के मोबाइल फोन संपर्क सेवा निलंबित कर दी गई। घाटी में 2005 से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा बंद करना सुरक्षा ड्रिल का हिस्सा है। दरअसल 2005 में आतंकवादियों ने मोबाइल फोन के जरिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के निकट आईईडी विस्फोट किया था।

इसी बीच गणतंत्र दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घाटी में मुख्य आधिकारिक कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर सुरक्षा बल तैनात हैं ताकि विध्वंसकारी ताकतें अपने षडंयंत्रों में सफल न हो पाएं। घाटी में ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षाबल तैनात हैं।

हालांकि घाटी में सड़कों से लोग नदारद हैं क्योंकि ज्यादातर लोगों ने घरों में रहने को ही तरजीह दी है। हुर्रियत कांफ्रेंस जैसे अलगाववादी समूह 26 जनवरी और 15 अगस्त के मौके पर बंद का आह्वान करते हैं लेकिन इस साल इस तरह कोई आह्वान नहीं हुआ क्योंकि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को पांच अगस्त को खत्म किए जाने के बाद से ऐसे नेता हिरासत में हैं। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी