लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस: फ्लाईपास्ट में पहली बार दिखेंगे चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर, वायुसेना की झांकी में होंगे राफेल, तेजस

By भाषा | Updated: January 14, 2020 05:04 IST

गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में वायुसेना की झांकी भी होगी जिसमें... राफेल लड़ाकू विमान, स्वदेश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें आकाश तथा अस्त्र को प्रदर्शित किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे हेलीकॉप्टर चिनूक इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट में पहली बार शामिल होंगे।चिनूक के प्रदर्शन में तीन नए परिवहन हेलीकॉप्टर ‘विक फॉर्मेशन’ में होंगे।

वायुसेना में हाल में शामिल किए गए लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे और परिवहन हेलीकॉप्टर चिनूक इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट में पहली बार शामिल होंगे। वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि चिनूक के प्रदर्शन में तीन नए परिवहन हेलीकॉप्टर ‘विक फॉर्मेशन’ में होंगे।

इस तरह के प्रदर्शन में एक हेलीकॉप्टर आगे की ओर और बाकी दो उसके इर्द-गिर्द थोड़ा पीछे की ओर होते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद अपाचे के प्रदर्शन में वायुसेना के नए लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को देखा जा सकेगा। पांच लड़ाकू हेलीकॉप्टर तीर जैसा फॉर्मेशन ‘एरोहेड फॉर्मेशन’ बनाएंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में वायुसेना की झांकी भी होगी जिसमें... राफेल लड़ाकू विमान, स्वदेश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें आकाश तथा अस्त्र को प्रदर्शित किया जाएगा। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया