गणतंत्र दिवस 2023: समारोह में इस साल 50 विमान लेंगे हिस्सा, पहली और आखिरी बार कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित होंगे नौसेना के आईएल-38

By भाषा | Published: January 19, 2023 07:26 AM2023-01-19T07:26:14+5:302023-01-19T07:37:21+5:30

इस पर बोलते हुए वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा है कि ‘‘इसे यहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पहली बार और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा। यह उन 50 विमानों में शामिल होगा जो इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।’’

Republic Day 2023 50 aircraft will participate celebrations this year indian Navy IL-38 will also included | गणतंत्र दिवस 2023: समारोह में इस साल 50 विमान लेंगे हिस्सा, पहली और आखिरी बार कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित होंगे नौसेना के आईएल-38

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsइस साल गणतंत्र दिवस समारोह पर 50 विमान के हिस्सा लेंगे की खबर सामने आई है। इस समारोह में नौसेना के आईएल-38 भी हिस्सा लेंगे।नौसेना के आईएल-38 इस साल कर्तव्य पथ पर पहली और आखिरी प्रदर्शित किए जाएंगे।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नौसेना के नौ राफेल और आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

संभवत: पहली और अंतिम बार प्रदर्शित होंगे नौसेना के आईएल-38 विमान- अधिकारी

इस पर बोलते हुए अधिकारी ने कहा है कि नौसेना के आईएल-38 विमान को इस बार संभवत: पहली और अंतिम बार प्रदर्शित किया जाएगा। वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि आईएल-38 भारतीय नौसेना का एक समुद्री टोही विमान है, जो देश में लगभग 42 वर्षों से सेवा में शामिल है। 

मामले में वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि ‘‘इसे यहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पहली बार और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा। यह उन 50 विमानों में शामिल होगा जो इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।’’ 

राजपथ के नाम बदल दिए जाने के बाद यहां इस साल होगा पहला गणतंत्र दिवस 

उन्होंने कहा कि इन 50 विमानों में चार विमान थलसेना के भी शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में झांकी के एक मॉडल का भी अनावरण किया, जिसे 26 जनवरी की परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किए जाने के बाद यह यहां पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा। 
 

Web Title: Republic Day 2023 50 aircraft will participate celebrations this year indian Navy IL-38 will also included

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे