लाइव न्यूज़ :

PFI पर गृह मंत्रालय को ED से मिली रिपोर्ट, CAA विरोधी प्रदर्शनों में कथित रूप से शामिल था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 20:37 IST

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने कुछ राज्य सरकारों और अन्य एजेंसियों से भी इसको लेकर जानकारियां मांगी हैं कि क्या पीएफआई संबंधित राज्यों में सीएए विरोधी प्रदर्शनों में कथित रूप से शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय को पीएफआई पर ईडी से एक रिपोर्ट मिली है।पीएफआई ने कई बार देश में सीएए के खिलाफ किसी भी विरोध प्रदर्शन के साथ कोई संबंध होने से इनकार किया है।

गृह मंत्रालय को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कथित कट्टरपंथी समूह, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को लेकर एक रिपोर्ट मिली है, जिस पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हाल में हुए कुछ विरोध प्रदर्शनों का वित्तपोषण करने का आरोप लगाया गया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने कुछ राज्य सरकारों और अन्य एजेंसियों से भी इसको लेकर जानकारियां मांगी हैं कि क्या पीएफआई संबंधित राज्यों में सीएए विरोधी प्रदर्शनों में कथित रूप से शामिल था।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय को पीएफआई पर ईडी से एक रिपोर्ट मिली है और इसकी जांच की जा रही है।’’ पीएफआई ने कई बार देश में सीएए के खिलाफ किसी भी विरोध प्रदर्शन के साथ कोई संबंध होने से इनकार किया है।

ईडी ने संभवत: समूह और इससे जुड़े एक एनजीओ के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के संबंध में पीएफआई के पदाधिकारियों से पूछताछ के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। केरल स्थित संगठन के आधा दर्जन पदाधिकारियों से ईडी ने इस महीने की शुरुआत में पूछताछ की थी। 

टॅग्स :दिल्लीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईअमित शाहगृह मंत्रालयउत्तर प्रदेशकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल