लाइव न्यूज़ :

मप्र में पर्यटन मंत्रिपरिषद समिति का पुनर्गठन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 15:05 IST

Open in App

भोपाल, 19 नवंबर मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में पर्यटन मंत्रिपरिषद समिति का पुनर्गठन किया है। इस समिति का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘ राज्य शासन ने पूर्व में गठित पर्यटन मामलों के लिये मंत्रि-परिषद समिति का पुनर्गठन किया है। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव इस समिति के सचिव होंगे।’’

अधिकारी ने बताया कि समिति में लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव, वन मंत्री कुँवर विजय शाह, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, आदिम-जाति कल्याण एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया और पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री ऊषा ठाकुर सदस्य होंगी।

अधिकारी ने बताया कि समिति पर्यटन क्षेत्र में रोजगार पैदा करने के लिये बुनियादी ढांचे को विकसित कर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल