लाइव न्यूज़ :

हिंदी, अंग्रेजी के साथ 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में दी जा सकेगी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की परीक्षाः सीतारमण

By भाषा | Updated: July 4, 2019 18:03 IST

सीतारमण ने संसद के दोनों सदनों में अपनी तरफ से दिये गये बयान में कहा कि बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में अधिकारियों (स्केल-1, 2 और 3) व कार्यालय सहायक (बहुउद्देश्यीय) की भर्ती के लिए अखिल भारतीय आधार पर अंग्रेजी और हिंदी माध्यमों में सामान्य भर्ती प्रक्रिया (सीआरपी) का आयोजन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देइन 13 भाषाओं में असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू हैं।सीतारमण ने बताया कि यह बदलाव सीआरपी आरआरबी 8 (2019) की मुख्य परीक्षा से आगे लागू किया जाएगा। 

सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में अधिकारियों और कार्यालय सहायकों की सीधी भर्ती संबंधी परीक्षा आगे से अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ बांग्ला, तमिल, तेलुगू, गुजराती, कन्नड और मलयालम समेत 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

सीतारमण ने संसद के दोनों सदनों में अपनी तरफ से दिये गये बयान में कहा कि बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में अधिकारियों (स्केल-1, 2 और 3) व कार्यालय सहायक (बहुउद्देश्यीय) की भर्ती के लिए अखिल भारतीय आधार पर अंग्रेजी और हिंदी माध्यमों में सामान्य भर्ती प्रक्रिया (सीआरपी) का आयोजन करता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रणाली में स्थानीय भाषाओं में शिक्षित उम्मीदवारों को इस परीक्षा के माध्यम के कारण कुछ असुविधा होती है। आरआरबी की भर्ती परीक्षाएं क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने के कई सुझाव प्राप्त हुए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि आरआरबी की कार्यप्रणाली राज्य विशिष्ट और ग्रामीण केंद्रित है और इसलिए उस राज्य या क्षेत्र की भाषा की जानकारी से उम्मीदवार को अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रकार, एक समान अवसर प्रदान करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया है कि आरआरबी में अधिकारियों (स्केल-1) और कार्यालय सहायकों (बहुउद्देश्यीय) की सीधी भर्ती संबंधी परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की जाएंगी।’’

इन 13 भाषाओं में असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को अंग्रेजी और हिंदी के अलावा उपरोक्त भाषाओं में से उस राज्य की क्षेत्रीय भाषा को अपनी परीक्षा के माध्यम के रूप में चुनने का विकल्प मिलेगा, जिसके लिए वे उम्मीदवार हैं।

सीतारमण ने बताया कि यह बदलाव सीआरपी आरआरबी 8 (2019) की मुख्य परीक्षा से आगे लागू किया जाएगा। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमणमोदी सरकारबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन