लाइव न्यूज़ :

Delhi Water Crisis: 'केजरीवाल मुफ़्त में शराब देंगे, एक पर एक फ्री, लेकिन पानी नहीं', दिल्ली सरकार के खिलाफ दिल्लीवालों का फूटा गुस्सा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 31, 2024 15:21 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों को फ्री में शराब देंगे, एक पर एक फ्री। लेकिन लोगों को पानी नहीं देंगे। यह कहना है पश्चिमी पटेल नगर के बाबा फ़रीद पुरी में रहने वाले लोगों का।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पानी नहीं मिलने से लोग परेशान, दिल्ली सरकार पर फूटा गुस्सा बीजेपी ने कहा, पानी के संकट के लिए केजरीवाल जिम्मेदारकेजरीवाल ने बीजेपी से की अपील, अपनी सरकार से 1 महीने के लिए पानी दिलवा दें

Delhi Water Crisis:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों को फ्री में शराब देंगे, एक पर एक फ्री। लेकिन लोगों को पानी नहीं देंगे। यह कहना है पश्चिमी पटेल नगर के बाबा फ़रीद पुरी में रहने वाले लोगों का। यहां पर पानी की समस्या से लोग परेशान है। खासतौर पर महिलाएं जिन्हें घर की रसोई बनानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से पानी के इंतजार में रहते हैं, बावजूद पानी नहीं आता है। लोगों में गुस्सा काफी ज्यादा है।

एक महिला ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो वोट मांगने के लिए केजरीवाल आते हैं और बड़े-बड़े दावे करते हैं कि कॉलोनी में बोरिंग करवाई जाएगी। घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। लेकिन, हर गर्मी में हकीकत सामने होती है कि हम लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि दिल्ली में अधिकांश हिस्सों में पानी का घोर संकट है।

इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से अपील की है कि दिल्लीवालों को एक महीने के लिए यूपी-हरियाणा से थोड़ा पानी दिलवा दें। वहीं, आप ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। 

बीजेपी ने साधा निशाना

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचवेदा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को झूठ बोलने की गंभीर बीमारी है। अगर अरविंद केजरीवाल इतने बीमार हैं तो वह प्रचार कैसे कर रहे थे। पानी के ऊपर अरविंद केजरीवाल राजनीति कर रहे हैं। अगर दिल्ली की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है तो उसके ज़िम्मेदार सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल हैं।

बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि झुलसती हुई गर्मी में दिल्ली की जनता पानी के लिए त्राहीमाम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने ये बनावटी संकट बनाया है। वो जल बोर्ड जो 2013 में 600 करोड़ के मुनाफे में था और आज 73 हजार करोड़ के घाटे में है। ये वो सरकार है जो हमेशा मुफ्त पानी का वचन देती थी और आज दिल्ली बूंद-बूंद के लिए तरस रही है।

टॅग्स :हीटवेवदिल्लीWater Resources Departmentअरविंद केजरीवालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है