लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाकर मुखर्जी, पटेल और अम्बेडकर के सपने को साकार किया

By भाषा | Updated: August 29, 2019 06:14 IST

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हम दुनिया की महाशक्ति बन रहे हैं और एक श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में रहकर कड़ा निर्णय लेने में संकोच नहीं करते। भारत के दुश्मनों को भारत की ताकत का समय समय पर एहसास मोदी ने करवाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के साहसिक एवं ऐतिहासिक फैसले कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी, सरदार पटेल और डाक्टर अम्बेडकर के कश्मीर सहित परे देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान के सपनों को साकार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हम दुनिया की महाशक्ति बन रहे हैं और एक श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा। योगी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में रहकर कड़ा निर्णय लेने में संकोच नहीं करते। भारत के दुश्मनों को भारत की ताकत का समय समय पर एहसास मोदी ने करवाया है।

मुख्यमंत्री बुधवार को बहराइच जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर मोतीपुर सिंचाई कालोनी में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटने के लिए आयोजित एक सरकारी समारोह में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मोतीपुर सिंचाई कालोनी बलहा विधानसभा क्षेत्र में स्थित है और बलहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अक्षैवर लाल गोंड के सांसद चुने जाने के साथ बलहा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होना है।

योगी के इस दौरे को चुनावी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश को अन्य राज्यों व नेपाल से जोड़ने वाली सडकों को फोरलेन बनाया जायगा। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के एजेंडे में विकास, सुरक्षा व गरीबों के लिए कुछ नहीं था और सपा बसपा तो लेन देन में व्यस्त रहीं तथा भाई भतीजावाद, जातिवाद, परिवारवाद और मजहब की राजनीति की है।

सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार आई तो गरीबों को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिलना शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सबको अपनी योजनाओं का लाभ दिया है।

उन्होंने बहराइच मेडिकल कॉलेज का नाम राजा सुहेलदेव के नाम पर तथा जिला अस्पताल का नाम बालार्क श्रृषी के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सलार मसूद गाजी हमारी परंपरा व संस्कृति को नष्ट कर हमें गुलाम बनाने आया था लेकिन बालार्क श्रृषी के आशीर्वाद से राजा सुहेलदेव ने उसे पूरी सेना सहित ढेर कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें उनके साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए । 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग