लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में लगे संपूर्ण लॉकडाउन, तभी कंट्रोल होगा प्रदूषण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2021 12:36 IST

केजरीवाल सरकार ने कहा कि हम दिल्ली में वायु प्रदूषण को थामने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने को तैयार हैं। यही नहीं केजरीवाल सरकार ने कहा कि यदि दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों के आसपास के शहरों में भी इस तरह का लॉकडाउन लगे तो प्रदूषण से निपटा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपलीट लॉकडाउन पर केन्द्र ने भी जताई सहमतिकेन्द्र ने कोर्ट को बताया वायु प्रदूषण में केवल 10% हिस्सा पराली जलाने का है

सोमवार को दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दायर किया है, जिसमें केजरीवाल सरकार ने दिल्ली सहित-एनसीआर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर सहमति जताई है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का कहना है कि केवल दिल्ली में लॉकडाउन करने से प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता है। लॉकडाउन एनसीआर में भी लगाना होगा तभी प्रभावी तरीके से प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। 

दरअसल बीते शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा था कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दो दिनों के लॉकडाउन पर विचार करें जिसके बाद दिल्ली सरकार ने कहा था कि लॉकडाउन का फैसला काफी बड़ा है। ऐसे फैसले लेने से पहले विचार विमर्श किया जाएगा।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केजरीवाल सरकार ने कहा कि हम दिल्ली में वायु प्रदूषण को थामने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने को तैयार हैं। यही नहीं केजरीवाल सरकार ने कहा कि यदि दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों के आसपास के शहरों में भी इस तरह का लॉकडाउन लगे तो प्रदूषण से निपटा जा सकता है।

वहीं केन्द्र सरकार दिल्ली-एनसीआर में संपूर्ण लॉकडाउन पर सहमति जताई है। केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट बताया कि वायु प्रदूषण में महज 10 फीसदी हिस्सा पराली जलावन का है। जबकि शेष 90 फीसदी हिस्सा अन्य कारणों से है। केन्द्र सरकार ने सुझाव देते हुए कहा कि ऑड ईवन स्कीम, दिल्ली में ट्रकों की वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है।  

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR)के मुताबिक सोमवार की सुबह दिल्ली की आबोहवा मे थोड़ा सुधार देखा गया लेकिन फिर भी यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 318 रहा जो, बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा एनसीआर में भी वायु की गुणवत्ता में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिला। नोएडा का AQI 387 रहा और गुरुग्राम का एक्यूआई स्तर 371 रहा, जो कि वेरी पूअर कैटेगरी में आता है। 

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली सरकारसुप्रीम कोर्टCenter
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल