RBSE 12th Results 2023: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए नतीजे, कॉमर्स स्ट्रीम में 96.60 और साइंस में 95.65% छात्र पास, ऐसे करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 18, 2023 08:37 PM2023-05-18T20:37:51+5:302023-05-18T20:46:19+5:30

RBSE 12th Results 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है।

RBSE 12th Results 2023 Out 96-60% students pass in commerce stream and 95-65% in science Declared rajeduboard-rajasthan-gov-in Check Steps to Download Marksheet | RBSE 12th Results 2023: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए नतीजे, कॉमर्स स्ट्रीम में 96.60 और साइंस में 95.65% छात्र पास, ऐसे करें चेक

उम्मीदवार एसएमएस के जरिए अपना आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे। (file photo)

Highlightsआधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के कॉमर्स स्ट्रीम में 96.60% और साइंस में 95.65% छात्र पास हुए हैं।उम्मीदवार एसएमएस के जरिए अपना आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे।

RBSE 12th Results 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए। बोर्ड की तरफ से साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए गए हैं, जिसे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के कॉमर्स स्ट्रीम में 96.60% और साइंस में 95.65% छात्र पास हुए हैं। उम्मीदवार एसएमएस के जरिए अपना आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) ने आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कक्षा 12वीं के लिए आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 घोषित किया है।

छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकते हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा 09 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस साल, राजस्थान बोर्ड ने 6081 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 21 लाख 12 हजार 206 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से कुल 10 लाख 31 हजार 72 विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। इस वर्ष आरबीएसई कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में 12 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। 

RBSE Class 12 Result 2023 कैसे चेक करें:

आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं

होमपेज पर 'RBSE class Class 12 2023' लिंक पर क्लिक करें

स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा

उम्मीदवारों को रोल दर्ज करना होगा

संख्या और अन्य आवश्यक विवरण आरबीएसई 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

Web Title: RBSE 12th Results 2023 Out 96-60% students pass in commerce stream and 95-65% in science Declared rajeduboard-rajasthan-gov-in Check Steps to Download Marksheet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे