लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: रिजर्व बैंक के निदेशक सतीश मराठे ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, दिया ऋण खातों के पुनर्निर्धारण सुझाव

By भाषा | Updated: April 10, 2020 06:35 IST

मराठे ने पत्र में कहा, ‘‘यह एक असाधारण समय है और इसमें असाधारण कदम उठाए जाने की जरूरत है।’’ मराठे ने कहा कि सिर्फ नकदी डालने, ब्याज दरों को घटाने, विशेष इकाई- सिडबी के जरिये गारंटी उपलब्ध कराने या चूक के नियमों में ढील देने से चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था को कोई मदद नहीं मिलने वाली।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक सतीश मराठे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि सभी बैंकों को ऋण खातों का पुनर्निर्धारण करने को कहा जाना चाहिये। मराठे ने कहा कि ऋण खातों के पुनर्निर्धारण से उद्योग विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) क्षेत्र को कोरोना वायरस संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक सतीश मराठे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि सभी बैंकों को ऋण खातों का पुनर्निर्धारण करने को कहा जाना चाहिये। मराठे ने कहा कि ऋण खातों के पुनर्निर्धारण से उद्योग विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) क्षेत्र को कोरोना वायरस संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

मराठे ने पत्र में कहा, ‘‘यह एक असाधारण समय है और इसमें असाधारण कदम उठाए जाने की जरूरत है।’’ मराठे ने कहा कि सिर्फ नकदी डालने, ब्याज दरों को घटाने, विशेष इकाई- सिडबी के जरिये गारंटी उपलब्ध कराने या चूक के नियमों में ढील देने से चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था को कोई मदद नहीं मिलने वाली।

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए हमारे बैंकिंग क्षेत्र का सक्रिय योगदान अत्यंत जरूरी है। यदि लॉकडाउन और सुस्ती की वजह से अग्रिम खातों को गैर- निष्पादित आस्तियों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, तो ऐसे खातों के फिर दुरुस्त होने की संभावना काफी कमजोर हो जाएगी क्योंकि बैक अधिकारी भविष्य की केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी), नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच को लेकर आशंकित रहेंगे।

मराठे ने कहा कि यदि ऋण खातों को एनपीए के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, तो बैंकों पर इसका प्रतिकूल वित्तीय प्रभाव पड़ेगा। इससे अंतत: सरकार को बैंकों में अतिरिक्त पूंजी डालने की जरूरत पड़ेगी।

मराठे ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि बैंको को सभी ऋण खातों की जहां जरूरत है, पुनर्निर्धारण की अनुमति दी जाए, और उसे ‘डाउनग्रेड’ नहीं किया जाए। मराठे ने कहा कि बंदी और सुस्ती से हमारे विनिर्माण क्षेत्र का परिचालन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। इनमें लघु, मझोली और बड़ी इकाइयां शामिल हैं। इससे हमारी आपूर्ति श्रृंखला और लघु एवं खुदरा कारोबार प्रभावित हुआ है। साथ ही असंगठित क्षेत्र की लाखों इकाइयों भी कामकाज पूरी तरह बंद हो चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)नरेंद्र मोदीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया