लाइव न्यूज़ :

रावत ने शाही स्नान के ‘सुरक्षित, सफल’ आयोजन के लिए संतों, श्रद्धालुओं का आभार जताया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:09 IST

Open in App

देहरादून, 14 अप्रैल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को

हरिद्वार महाकुंभ में मेष संक्रांति और बैसाखी के पर्व पर तीसरे शाही स्नान के ‘सुरक्षित और सफल’ आयोजन के लिए साधु संतों और श्रद्धालुओं के साथ ही इसकी व्यवस्था में जुटे मेला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाही स्नान पर्व पर सुबह से शाम तक संतों और श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए राज्य सरकार ने पर्याप्त इंतजाम किए थे।

रावत ने दावा किया कि राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा जारी कोविड दिशानिर्देशों के अनुपालन के साथ तीनों शाही स्नान सफलतापूर्वक संपन्न करवाए हैं।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में कोविड को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी संत या श्रद्धालु के आंशिक रूप से बीमार होने पर उसकी जांच और उपचार की राज्य सरकार द्वारा उचित व्यवस्था की गई है।

रावत ने कहा कि महाकुंभ के दौरान साधु-संतों के रहने और उन्हें अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और साधु-संत भी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट और प्रसन्न हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी