लाइव न्यूज़ :

रविशंकर प्रसाद ने कहा- रामलला का प्रमाण मांगने वाले सोनिया, राहुल और लालू अपने कागज दिखाने को तैयार नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2020 06:39 IST

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना जिले के टेकाबीघा गांव में सीएए के समर्थन में आयोजित जनजागृति सभा में कहा कि आज कांग्रेस चिल्ला रही कि हमें आजादी चाहिए, लेकिन कैसी आजादी चाहिए उसे. उन्‍होंने कहा कि देश तो आजाद है. आजादी की मांग करने वाले यदि हिंदुस्तान तोड़ने का काम करेंगे, तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा. वैसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Open in App

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर बोलते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के पैदा होने का प्रमाण मांगने वाले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव अपने कागज दिखाने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) किसी हिंदुस्तानी पर लागू नहीं होता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 70 साल के कोढ़ धारा-370 व 100 साल के रामजन्म भूमि विवाद का निपटारा किया और तीन तलाक बिल को समाप्त किया. 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना जिले के टेकाबीघा गांव में सीएए के समर्थन में आयोजित जनजागृति सभा में कहा कि आज कांग्रेस चिल्ला रही कि हमें आजादी चाहिए, लेकिन कैसी आजादी चाहिए उसे. उन्‍होंने कहा कि देश तो आजाद है. आजादी की मांग करने वाले यदि हिंदुस्तान तोड़ने का काम करेंगे, तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा. वैसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रविशंकर प्रसाद ने पूछा, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) में क्या परेशानी है? इसमें भारत में रहने वालों की सूची ही तो तैयार की जा रही है. पीएम मोदी का नारा है- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास. यही वजह है कि बिहार में आज 10 हजार कॉमन सर्विस सेंटर में बेटियां काम कर रही हैं. कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, विधायक रणविजय सिंह ने भी सीएए और एनपीआर पर विस्तार से चर्चा की. 

यहां उल्लेखनीय है कि सीएए, एनसीआर, एनपीआर को लेकर देश की तरह बिहार में भी विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है. इसके विरोध में वामदलों ने कन्‍हैया कुमार के नेतृत्‍व में राज्‍य में जन मन यात्रा निकाली गई है. वे लगातार लोगों से सीएए के विरोध में एकजुट होने की अपील कर रहे हैं. वहीं, राजद-कांग्रेस भी सीएए-एनआरसी के विरोध में अभियान छेड़े हुए हैं. इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद विपक्ष को टारगेट कर जमकर बरसे.

टॅग्स :बिहाररविशंकर प्रसादसोनिया गाँधीराहुल गांधीलालू प्रसाद यादवनागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया