भाजपा सांसद रवि किशन की बेटी इशिता बनीं 'अग्निवीर', सोशल मीडिया पर लोग दे रहे बधाइयां
By अनिल शर्मा | Published: June 28, 2023 02:51 PM2023-06-28T14:51:50+5:302023-06-28T14:52:55+5:30
रवि किशन की बेटी इशिता अग्निपथ योजना के तहत रक्षा बलों का हिस्सा बन चुकी हैं। वह डिफेंस फोर्स में शामिल हो गई हैं।
नई दिल्लीः भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला अब अग्निवीर बन चुकी हैं। इशिता अग्निपथ योजना के तहत रक्षा बलों का हिस्सा बन चुकी हैं। वह डिफेंस फोर्स में शामिल हो गई हैं। गौरतलब है कि इशिता जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लिया था। वह दिल्ली निदेशालय की सेवन गर्ल्स बटालियन की कैडेट का हिस्सा थीं।
बेटी की इस उपलब्धि पर रवि किशन को उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। इशिता की बात करें तो वह एनसीसी में कैडेट रह चुकी हैं। साल 2022 में उन्हें एनसीसी के एडीजी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बेस्ट कैडेट का पुरस्कार भी दिया था।
— Ravi Kishan (@ravikishann) June 27, 2023
रवि किशन के चार बच्चों में इशिता शुक्ला सबसे बड़ी हैं। अन्य रीवा, तनिष्क और सक्षम छोटे हैं। छोटी बेटी रीवा ने फिल्म निर्माण और अभिनय में अपना प्रशिक्षण लिया है और वह इसी में अपना करियर बनाना चाहती हैं।
धन्यवाद देवतुल्य जनता के लिए ये मनिराम रेल ओवर ब्रिज अत्यंत आवश्यक था ..धन्यवाद डबलइंजन सरकार मोदीयोगी जी @BJP4UP@BJP4Indiahttps://t.co/bwVVNrJzor
— Ravi Kishan (@ravikishann) June 27, 2023
— Ravi Kishan (@ravikishann) June 27, 2023