लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में किशोरी के साथ बलात्कार और हत्या, छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:10 IST

Open in App

कोरबा (छत्तीसगढ़), तीन फरवरी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की के पिता और उनकी चार साल की पोती की भी हत्या कर दी।

कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने कहा कि घटना लेमरू पुलिस थानांतर्गत गढुपरोदा गांव में 29 जनवरी को हुई लेकिन मंगलवार को मामला प्रकाश में आया जिसके बाद इस संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मीणा ने कहा कि आरोपियों की पहचान संतराम मझवार (45), अब्दुल जब्बार (29), अनिल कुमार सारथी (20), परदेसी राम पनिका (35), आनंद राम पनिका (25) और उमाशंकर यादव (21) के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी आरोपी जिले के सतरेंगा गांव के निवासी हैं।

अधिकारी ने कहा, “मृतक बरपानी गांव का निवासी था और मुख्य आरोपी मझवार के घर पर पिछले साल जुलाई से पशुओं को चराने का काम कर रहा था।”

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मझवार 29 जनवरी को उक्त व्यक्ति, उसकी बेटी (16) और चार साल की पोती को उनके गांव छोड़ने मोटरसाइकिल से जा रहा था।

मीणा ने बताया कि रास्ते में वह कोरइ गांव पर रुके और मझवार ने शराब पी ली जिसके बाद अन्य आरोपी उसके साथ आ गए।

इसके बाद आरोपी तीनों को गढुपरोदा के पास जंगल में लेकर गए जहां मझवार और अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी के साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने तीनों को पत्थरों और डंडे से मारकर जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा