लाइव न्यूज़ :

सीयूजे में सीसीएल सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2025 18:05 IST

राष्ट्र प्रगति में एक सजग व सतर्क नागरिक एक सच्चे प्रहरी की भूमिका निभाता है। पत्रकारिता के छात्रों के लिए जरूरी है की समाज के प्रति जागरुक रहें तभी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका को समझ पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रश्मि वर्मा द्वारा स्वागत भाषण से हुई।सतर्कता विभाग से खुशबू लता और गाँधी नगर से नोडल ऑफिसर डॉ. अनीता उपस्थित रहीं।

रांचीः सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के जनसंचार केंद्र में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इस वर्ष की थीम “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रश्मि वर्मा द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बताया कि राष्ट्र प्रगति में एक सजग व सतर्क नागरिक एक सच्चे प्रहरी की भूमिका निभाता है। पत्रकारिता के छात्रों के लिए जरूरी है की समाज के प्रति जागरुक रहें तभी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका को समझ पाएंगे।

कार्यक्रम में सीसीएल प्रतिनिधि के रूप में सतर्कता विभाग से खुशबू लता और गाँधी नगर से नोडल ऑफिसर डॉ. अनीता उपस्थित रहीं। उनका सम्मान संकाय अध्यक्ष प्रो. देवव्रत सिंह और डॉ. अमरेन्द्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाषण प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने सतर्कता और जवाबदेही पर अपने विचार उत्साहपूर्वक रखे।

इसके बाद नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने रचनात्मकता और पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती खुशबू लता ने सभी को सतर्कता की शपथ दिलाई, जिससे पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराया गया।

नारा लेखन प्रतियोगिता में सुमेधा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर प्रशांत कुमार मिश्रा रहे और तृतीय स्थान पर सोमा रानी कुंडू एवं अतुल प्रकाश संयुक्त रूप से विजेता रहे। भाषण प्रतियोगिता में अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर राशि साहा और मृ्त्युञ्जय कुमार संयुक्त रूप से रहे तथा तृतीय स्थान पर पलक मिश्रा रहीं।

इसके अतिरिक्त आदर्श राठौर, आकांक्षा सिंह, सौरभ तिवारी और अर्पित कुमार को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. राजेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों और सीसीएल के प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जनसंचार केंद्र के डॉ. अमृत कुमार, रामनिवास सुथार, अजेंगा पमाई व सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

टॅग्स :झारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी