लाइव न्यूज़ :

पतंजलि ने कोरोना की दवा बनाने का किया दावा, कंपनी ने कहा- 5 से 6 दिन में ठीक हो रहे हैं मरीज, जल्द देंगे सबूत

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 13, 2020 17:23 IST

भारत में कोरोना वायरस के 3,08,993 मामले हैं और 8,884 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपतंजलि के सीईओ (CEO) आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारत में कोरोना के आते ही हमने रिसर्च के लिए एक वैज्ञानिकों की टीम बनाई थी।पतंजलि के सीईओ (CEO)आचार्य बालकृष्ण ने कहा, हमारी दवा लेने के बाद, COVID-19 रोगी 5-14 दिनों में ठीक हो गए हैं।

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पतंजलि आयुर्वेद ने दावा किया है कि उनकी दवाईयों से कई कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। भारत में हरिद्वार के पतंजलि शोध केंद्र ने कोरोना रोगियों को ठीक करने वाली दवा बनाने का दावा किया है और कहा है कि इस दवा के क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल का रिजल्ट भी जल्द आने वाला है। इस पूरे मामले पर पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ (CEO) आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishn)  ने बताया है कि कोरोना भारत में आते ही हमने वैज्ञानिकों की एक टीम का गठन किया था। पहले सिमुलेशन की गई और ऐसे कंपाउंड्स ढुंढे गए जो वायरस से लड़ सकें। हमने स्टडी के आधार पर हर तरह के कोरोना मरीज गंभीर से अत्यंत गंभीर पर इनका टेस्ट किया हमें 100 प्रतिशत प्रभावी रिजल्ट मिले हैं।

 पतंजलि के सीईओ (CEO)आचार्य बालकृष्ण ने कहा, हमारी दवा लेने के बाद, COVID-19 रोगी 5-14 दिनों में ठीक हो गए और फिर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तो, हम कह सकते हैं कि COVID-19 के लिए इलाज आयुर्वेद के माध्यम से संभव है। हम केवल नियंत्रित नैदानिक परीक्षण कर रहे हैं। अगले 4-5 दिनों में, सबूत और डेटा हमारे द्वारा जारी किए जाएंगे। 

Patanjali CEO Acharya Balkrishna and Baba Ramdev (File Photo)

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि अपने संस्थान में हर विभाग को सिर्फ और सिर्फ कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा पर काम करने में लगा दिया है। 

भारत में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

भारत में कोरोना वायरस के 3,08,993 मामले हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आने से शनिवार (13 जून) को संक्रमण के कुल मामले तीन लाख को पार कर गए वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है। 3,08,993 मामलों में से मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि देश में संक्रमितों की संख्या 1,45,779 है, वहीं 1,54,329 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो गए हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

देश में अब तक 49.9 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन आंकडों के अनुसार संक्रमण से हुई 386 मौत के मामलों में से दिल्ली में 129, महाराष्ट्र में 127, गुजरात में 30, उत्तर प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 18, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में नौ-नौ, कर्नाटक और राजस्थान में सात-सात, हरियाणा और उत्तराखंड में छह-छह, पंजाब में चार, असम में दो, केरल, जम्मू कश्मीर तथा ओडिशा में एक-एक लोगों की मौत हुई है

टॅग्स :पतंजलिबाबा रामदेवकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील