लाइव न्यूज़ :

रामदेव ने कहा-पूर्वजों को सम्मान देने के लिए सभी मुस्लिम राम मंदिर का समर्थन करे

By भाषा | Updated: August 8, 2019 05:33 IST

योगगुरू बाबा रामदेव ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर बुधवार को यहां कहा कि हमारे (हिंदू-मुस्लिम) मजहब अलग हो सकते हैं लेकिन हमारे पूर्वज अलग नहीं हो सकते।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय में राम मंदिर मामले की सुनवाई तेज किए जाने से क्या फैसला जल्दी आ जाएगारामदेव ने कहा, “सरदार पटेल के बाद देश में राजनीतिक इच्छा शक्ति और साहस पहली बार देखने को मिला है

योगगुरू बाबा रामदेव ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर बुधवार को यहां कहा कि हमारे (हिंदू-मुस्लिम) मजहब अलग हो सकते हैं लेकिन हमारे पूर्वज अलग नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि पूर्वज हमारे एक ही हैं.. पूर्वज हमारे राम हैं, कृष्ण हैं, शिव हैं और मजहब से ऊपर हमारे पूर्वज होते हैं।

चित्रकूट में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के बाघंबरी मठ पधारे बाबा रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, “अपने पूर्वजों को सम्मान देने के लिए सभी मुसलमानों को खड़ा होकर राम मंदिर का समर्थन करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान में जो मुसलमान हैं, उनके मजहब अलग हैं, लेकिन इनके पूर्वज और हमारे पूर्वज एक ही हैं। इनका डीएनए कहीं बाहर का नहीं है। ये कोई मक्का मदीना से, ईरान से या कहीं मिस्र से नहीं आए हैं।”

उच्चतम न्यायालय में राम मंदिर मामले की सुनवाई तेज किए जाने से क्या फैसला जल्दी आ जाएगा, इस पर बाबा रामदेव ने कहा, “सरदार पटेल के बाद देश में राजनीतिक इच्छा शक्ति और साहस पहली बार देखने को मिला है जब अमित शाह और मोदी की जोड़ी ने धारा 370 को समाप्त करने का विधेयक दोनों सदनों से पारित कराया।” उन्होंने कहा, “राम जो हमारी आस्था हैं, अस्मिता हैं, हमारा इतिहास और हमारा वर्तमान हैं, हमारे पूर्वज हैं.. उनका मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान या मक्का मदीना में बनेगा।

यह जमीन का मुद्दा नहीं हैं, बल्कि जमीर का मुद्दा है।” बाबा रामदेव ने कहा, “अगर कोर्ट से निर्णय आने में देर होती है तो यह दुर्भाग्य होगा। मध्यस्थता से यह मामला सुलझना होता तो कब का सुलझ जाता। यह मामला कोर्ट से ही सुलझेगा। संसद यदि इस कार्य में पहल नहीं करेगी और अगर देश के लोगों को खड़े होकर मंदिर बनाना पड़े तो यह देश के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य होगा।” भाषा – राजेंद्र रंजन रंजन

टॅग्स :बाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

कारोबारकांवड़ यात्रा मार्गः खान-पान की दुकानों पर अपना नाम लिखिए, स्वामी रामदेव बोले-आखिर क्या वजह मुसलमान नाम छिपाकर कर रहे व्यवसाय

भारतHigh Court Slams Ramdev: बाबा रामदेव ‘किसी के वश में नहीं हैं’?, ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर योग गुरु के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया