लाइव न्यूज़ :

NDA में बने रहने के सवाल पर रामविलास पासवान ने भरी हामी, कहा- 2019 में मोदी फिर बनेंगे देश के PM

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2018 06:04 IST

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने साफ कर दिया है कि 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मई: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने साफ कर दिया है कि 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। ‘आजतक’ का हाल ही में उन्होंने साक्षात्कार दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी राय रखी है। 

BJP नेता के विवादित बोल, लड़कियों की शादी में देरी होने से होता है लव जेहाद

 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा बने रहने के सवाल पर पासवान ने कहा ने कहा है कि बीजेपी को अपने सहयोगियों पर ध्यान देना चाहिए? इस सवाल के जवाब में पासवान ने कहा, ''बिल्कुल एनडीए का हिस्सा रहेंगे। जहां तक सहयोगियों पर ध्यान देने की बात है, तो यह हमने नहीं बेटे चिराग पासवान ने कही थी।

उन्होंने  कहा कि हम लोग बाबा साहेब अंबेडकर के अनुयायी हैं, इसलिए सम्मान के लिए लड़ना हमे आता है। जब सम्मान पर ठेस पहुंचती है, तो हम किसी के बंधुआ मजदूर तो नहीं हैं ना.,हम किसी को छोड़ते नहीं हैं, किसी से नाराजगी भी नहीं रहती है। वहीं, 2019 में पीएम की बात पर उन्होंने कहा कि देश के अगले पीएम भी नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।  पीएम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी से अब तक जितना काम देश में हुआ उस पर मोदी के कार्यकाल का काम भारी पड़ेगा।

कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा के विवादित बोल- जो वोट डालने नहीं आते, उनके हाथ-पैर बांधकर BJP के पक्ष में वोट 

 देश में दलितों के गुस्से के सवाल पर भी पासवान ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दलित का गुस्सा स्वाभाविक है। हमारी जनरेशन और चिराग पासवान की जनरेशन दोनों में बुनियादी फर्क है. हमारी जनरेशन के लोग थे, जिन्होंने जुल्म को सह लिया और गाली को सुन लिया, लेकिन जो नई जनरेशन के लोग हैं, वो इज्जत और सम्मान की जिंदगी जीना चाहते हैं. वो टूट सकते हैं, लेकिन झुकने को तैयार नहीं हैं। पासवान ने इस दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने आरक्षण से लेकर 2019 की तैयारी पर भी बात की । 

टॅग्स :रामविलास पासवाननरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह