लाइव न्यूज़ :

'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शिवसेना ने किया फैसले का स्वागत, कही ये बात 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 5, 2020 13:33 IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रः ट्रस्ट के गठन की मंजूरी का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने अयोध्या कानून के तहत अधिग्रहीत 67.70 एकड़ भूमि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को हस्तांतरित करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बुधवार (05 फरवरी) को हुई बैठक में 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।शिवसेना नेता संजय राउत ने मोदी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बुधवार (05 फरवरी) को हुई बैठक में 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने मोदी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रस्ट के गठन के प्रस्ताव के मंजूरी का ऐलान लोकसभा में किया और बताया कि यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 'मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत करता हूं। लेकिन, आप सभी जानते हैं, राम मंदिर निर्माण का निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया था और इसके निर्णय का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है।'

बता दें कि ट्रस्ट के गठन की मंजूरी का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने अयोध्या कानून के तहत अधिग्रहीत 67.70 एकड़ भूमि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को हस्तांतरित करने का फैसला किया है। उच्चतम न्यायालय के फैसले के आलोक में सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया था और उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। 

उन्होंने कहा कि उन्हें आज इस सदन को और पूरे देश को यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। भगवान राम के मंदिर के निर्माण और अन्य विषयों के लिए एक वृहद योजना तैयार की गयी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। 

मोदी ने सभी दलों से समर्थन की अपील करते हुए कहा, 'आइए, इस ऐतिहासिक क्षण में हम सभी सदस्य मिलकर अयोध्या में श्रीराम धाम के जीर्णोद्धार के लिए, भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए, एक स्वर में अपना समर्थन दें।'

टॅग्स :राम मंदिरशिव सेनासंजय राउतनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी